फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MSP hike is less, we are demanding legal guarantee: Pandher

एमएसपी की बढ़ोतरी कम, हम लीगल गारंटी मांग रहे : पंधेर

Thu, 02 Oct 2025 11:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
MSP hike is less, we are demanding legal guarantee: Pandher
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की है, जो बहुत कम है। किसान एमएसपी की लीगल गारंटी मांग रहे हैं। इसके साथ ही सी2 प्लस 50 प्रतिशत फार्मूले के अनुसार फसलों का दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि खेती की लागत बढ़ती जा रही है पर उस पर कोई बात नहीं कर रहा है।




पंधेर ने इसे लेकर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दीवाली का तोहफा कहकर एमएसपी वृद्धि का प्रचार कर रही है जबकि यह वृद्धि काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल केंद्र सरकार फसलों पर खरीफ और रबी सीजन से पहले एमएसपी का एलान करती है। साल 2025-26 की खरीद के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं का रेट 160 रुपये बढ़ाया है। इससे मंडियों में गेहूं इस बार 2585 रुपये में बिकेगा। पिछले साल इसका रेट 2,425 रुपये था। पंधेर ने कहा कि सरकार ने बाकी फसलों की एमएसपी बढ़ाने का भी फैसला लिया है जबकि प्रदेश में सरसो, सूरजमुखी, चन्ना, मसूर की बिक्री एमएसपी पर नहीं हो रही है। ऐसे में बढ़ोतरी का क्या फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed