फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MPhil and PhD Entrance Examination in PU: 60% students are non-spot

पीयू में एमफिल व पीएचडी प्रवेश परीक्षा : 60 फीसदी विद्यार्थी रहे गैर हाजिर

Mon, 08 Mar 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
MPhil and PhD Entrance Examination in PU: 60% students are non-spot
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को आयोजित एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 60 फीसदी विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। इतनी बड़ी संख्या में गैरहाजिर रहने का प्रमुख कारण माना जा रहा है कि विद्यार्थियों ने दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिले ले लिया है।
विज्ञापन

एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पिछले साल ही पीयू ने मांग लिए थे। अक्तूबर व नवंबर तक यह परीक्षा आयोजित होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। पीयू को परीक्षा के लिए 2385 आवेदन मिले। रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 976 ही विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 40.92 फीसदी विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह 10 से 11 बजे हुई परीक्षा में ऑब्जेक्विटव प्रश्न पूछे गए। दूसरी परीक्षा 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। इस परीक्षा में सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के लिए पीयू ने अपने दोनों परिसर में 11 केंद्र बनाए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सचल दल ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के गैर हाजिर रहने के कारणों को पीयू तलाश रही है।
विज्ञापन

पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पीयू के शामिल विद्यार्थी
विभाग आवेदन शामिल हुए
रसायन विभाग 120 54
अंग्रेजी 240 90
इतिहास 109 30
कानून विभाग 225 98
राजनीतिक विज्ञान 104 26
पंजाबी विभाग 101 54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed