फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Tiwari raised questions on law and order in PU, demanded independent investigation

Chandigarh News: सांसद तिवारी ने पीयू में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग की

Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
MP Tiwari raised questions on law and order in PU, demanded independent investigation
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में छात्र आदित्य ठाकुर की चाकू से हत्या और तीन अन्य छात्रों के घायल होने की वारदात ने पीयू में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। इस वारदात के बाद चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने शोक व्यक्त किया और पीयू की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा है कि पीयू परिसर में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस दुखद घटना से छात्रों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को तत्काल विशेषज्ञों की एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करनी चाहिए, जो यह पता लगाए कि ऐसी गंभीर सुरक्षा चूक कैसे हुई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्होंने पीयू प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इस ओर इशारा किया कि पीयू प्रशासन ने कुछ राजनीतिक संगठनों को कैंपस में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने में भेदभाव किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब पीयू प्रशासन अनुमतियों को लेकर सख्ती बरत रहा था, तब इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई। तिवारी ने इस घटना को दुखद करार देते हुए छात्र आदित्य ठाकुर के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि इस घटना के बाद पीयू के छात्र लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और परिसर में बेहतर सुरक्षा इंतजामों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed