{"_id":"662364501a10390e510f97b1","slug":"mp-santokh-singh-wife-karmajit-kaur-joined-bjp-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर के सांसद संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल, टिकट न मिलने पर छोड़ी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर के सांसद संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल, टिकट न मिलने पर छोड़ी कांग्रेस
Sat, 20 Apr 2024 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:39 PM IST
सार
चौधरी परिवार जालंधर से चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहा था। कर्मजीत चौधरी के बेटे फिल्लौर से विधायक हैं।
विज्ञापन
कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर के दिवंगत सांसद संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा में शामिल हो गई हैं। चौधरी परिवार जालंधर से चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहा था।
संतोख चौधरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद कर्मजीत कौर ने जालंधर से उपचुनाव लड़ा था। हालांकि वे आप के सुशील रिंकू से हार गई थी। कर्मजीत चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर से विधायक हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस बार जालंधर से चौधरी परिवार टिकट की मांग कर रहा था लेकिन कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को उतार दिया गया। लिहाजा बिक्रम चौधरी ने बगावती सुर अपना लिये।