फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron Kher Side Line from Mayor Election Chandigarh

चंडीगढ़ः सांसद किरण खेर ने मेयर चुनाव से किया किनारा, भाजपा में गुटबाजी पर लगेगा विराम

Sun, 23 Dec 2018 11:49 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Dec 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
MP Kirron Kher Side Line from Mayor Election Chandigarh
किरण खेर
भाजपा में बढ़ती जा रही गुटबाजी के बीच सांसद किरण खेर ने आगामी मेयर चुनाव से खुद को अलग कर लिया है। 18 जनवरी को होने वाले निगम चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ही प्रत्याशी के चयन से लेकर चुनाव जीतने तक की रणनीति बनाएंगे। इससे जहां पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं को विराम लगेगा वहीं, लोकसभा चुनाव में एकजुटता का लाभ भी देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं में आपसी गुटबाजी को खत्म करने की पहल सांसद किरण खेर ने खुद की है।
विज्ञापन


सांसद के करीबियों की मानें तो आगामी जनवरी में होने वाले मेयर चुनाव में खेर कोई फैसला नहीं लेंगी। इसके लिए वह बाकायदा पार्टी के लोगों को अपना पक्ष बता चुकी हैं। सांसद की पहल के बाद भाजपा में मेयर चुनाव को लेकर गुटबाजी की अफवाहों पर विराम लग गया है। पार्टी के लोगों का कहना है कि विरोधियों की ओर से गुटबाजी की अफवाह उड़ाई जा रही है। मेयर चुनाव के बाद विरोधियों की बोलती बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


टंडन पर है पूरा भरोसा
सांसद की इस पहल के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की ओर निगाहें टिक गई हैं। सांसद ने साफ किया है कि पार्टी स्तर पर जिसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे जिताने का काम किया जाएगा। संजय टंडन को ही प्रत्याशी चुनने और उसे जिताने का दायित्व सौंपा गया है। इसमें कोई और दखल नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदगिल के लिए खुलकर सामने आईं थी खेर
सांसद के करीबी होने केचलते वर्तमान मेयर देवेश मोदगिल के चुनाव में खेर ने खुलकर पैरवी की थी। इसके अलावा अन्य किसी चुनाव में खेर ने कोई दखल नहीं दी है। मोदगिल के चुनाव के बाद से ही पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आई थी, जिसके बाद से लगातार पार्टी में गुटबाजी को हवा मिल रही थी, लेकिन अब पार्टी के लोगों का कहना है कि सांसद की पहल पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

29 से सांसद का शुरू होगा अभियान
सांसद किरण खेर इस समय संसद सत्र चलने की वजह से दिल्ली में हैं। वहां से आते ही वह पार्टी मिशन में लग जाएंगी। सांसद 28 दिसंबर को शहर आ जाएंगी। इसके बाद 29 दिसंबर को वह शहर में होने वाले कई कार्यक्रमों में शिकरत करेंगी। इसके लिए उनके कार्यालय की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।


पार्टी की ओर से मेयर चुनाव में जिसे उम्मीदवार बनाया जाएगा, मैं उसी के साथ हूं। मैंने हमेशा पार्टी के दिशा-निर्देश पर काम किया है। भाजपा की नीतियां ही सर्वोपरि हैं।
- किरण खेर, सांसद चंडीगढ़

शहर में मेयर उम्मीदवार पार्टी की ओर से तय किया जाता रहा है। हम पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। पार्टी में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है।
- संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed