फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron kher, Punjab Goverment, Haryana Goverment, capital chandigarh, but does not, cooperate=

बादल-खट्टर को सांसद खेर का 'खरा' जवाब, मेट्रो पर बड़ी बात

Thu, 01 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
MP Kirron kher, Punjab Goverment, Haryana Goverment, capital chandigarh, but does not, cooperate=
MP Kirron Kher on CM Badal & Khattar - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पर हक जमाने के मुद्दे पर पंजाब के सीएम बादल और हरियाणा के सीएम खट्टर को सांसद खेर ने 'खरा' जवाब दिया है। सांसद किरण खेर ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ को अपनी राजधानी बताकर हक तो खूब जताते हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी विकास में सहयोग नहीं करता। 
विज्ञापन


दोनों प्रदेशों के अधिकारी चंडीगढ़ में रहकर यहां की सुविधाओं का लाभ लेते हैं, लेकिन मेंटेनेंस का खर्च चंडीगढ़ को उठाना पड़ता है। सहयोग के नाम पर सिर्फ पानी चंडीगढ़ को मिलता है वह भी हाथ जोड़कर लेना पड़ता है। सांसद खेर ने यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। सांसद ने कहा कि पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ पर हक जताने के लिए लड़ते रहते हैं। जबकि उनका मानना है कि चंडीगढ़ का यूटी स्टेटस बरकरार रहना चाहिए। कुछ बदलने पर यह शहर भी दूसरों की तरह लैंड माफिया के हाथों में चला जाएगा।
विज्ञापन


बहुत से शहरों में ऐसा ही हो रहा है। लैंड माफिया कॉलोनाइजर्स ने गैर योजनाबद्घ तरीके से कॉलोनियां काट रखी हैं, जिससे शहर के विकास में दिक्कत आती है। वह खुद न तो कोई बिल्डर हैं और न ही कॉलोनाइजर, इसलिए उनसे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। ऐसे में चंडीगढ़ जैसा है वैसा ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेट्रो की नहीं जरूरत : खेर

MP Kirron kher, Punjab Goverment, Haryana Goverment, capital chandigarh, but does not, cooperate=
MP Kirron Kher on CM Badal & Khattar - फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर ने कहा कि मेट्रो की शहर में कोई जरूरत नहीं है। इससे यह खूबसूरत शहर कई सालों तक बदसूरती के दाग से अटा रहेगा। दिल्ली में मेट्रो का काम करीब 10 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक कई जगह मेट्रो वर्क्स इन प्रोग्रेस के बोर्ड लगे हैं। खेर ने कहा कि मेट्रो की जगह ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में क्या विकल्प होना चाहिए। इसके वह केंद्र सरकार से ट्रांसपोर्ट के एक्सपर्ट्स मांगेंगे, जो यहां स्टडी के बाद अपनी रिपार्ट प्रशासन को देंगे।

वीपी सिंह बदनौर शहर के लिए सही
अलग प्रशासक के सवाल पर सांसद ने कहा कि मौजूदा प्रशासक वीपी सिंह बदनौर शहर के लिए सही व्यक्ति हैं। उनका पिछला रिकॉर्ड इसका गवाह है। वह चंडीगढ़ के कार्यों में रूचि भी ले रहे हैं। इसलिए अलग प्रशासक होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed