फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kirron Kher, letter of the law and order, AS Cheema, DIG Police, detailed report from SSP

सांसद खेर की चिट्ठी पर डीआईजी ने मांगी रिपोर्ट, एसएसपी को दिए निर्देश

Fri, 09 Sep 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
MP Kirron Kher, letter of the law and order, AS Cheema, DIG Police, detailed report from SSP
Kirron Kher Letter - फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर की कानून व्यवस्था संबंधित चिट्ठी मिलने के बाद डीआईजी पुलिस एएस चीमा ने एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। चीमा ने सांसद खेर को चिट्ठी लिखकर उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनकी चिट्ठी को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का पुलिस की क्षमता के संबंध में मिलने वाला फीडबैक डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाने में काफी हितकारी साबित होता है। चीमा ने बताया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को तह तक जाकर जांचा जा रहा है। लोगों को घर के दरवाजे पर ही पुलिस की सेवाएं मिल सकें, इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। खासकर कॉलोनियों और गांवों में इसका ध्यान रखा जा रहा है। मोबाइल पुलिस स्टेशन, पब्लिक मीटिंग करना, नो यूअर केस और सभी पुलिस थानों के साथ मीटिंग इसके उदाहरण हैं। निगहबान पहल के जरिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 इसे पहले सांसद खेर ने 5 सितंबर को आईजी पुलिस को चिट्ठी लिखकर शहर में बढ़ रहे अपराध पर जवाब मांगा था। उन्होंने सिटी एरिया के साथ कॉलोनियों और गांवों की समस्याओं को भी उठाया था। जिसमें उन्होंने यहां तक लिखा था कि कई जगह नशा और शराब पुलिस की शह में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed