{"_id":"5c7cb63ebdec224af7152adb","slug":"mp-kirron-kher-inaugrated-flats-letter-to-100-family-under-maloya-housing-complex-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: अपने आशियाने का सपना हुआ साकार, 100 लाभार्थियों को लेटर...4960 फ्लैटों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: अपने आशियाने का सपना हुआ साकार, 100 लाभार्थियों को लेटर...4960 फ्लैटों का उद्घाटन
Mon, 04 Mar 2019 10:54 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
अलॉटियों को मिले फ्लैट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद किरण खेर ने मलोया हाउसिंग कांप्लेक्स के तहत निर्मित 4960 फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने एडवाइजर मनोज परिदा के साथ मिलकर 100 लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर दिया। इस मौके पर खेर ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से अलॉटियों को फ्लैट्स तो दिलवा दिया है। अब आने वाले समय में इनको मालिकाना हक भी दिलाना है। इसके लिए वह प्रयासरत हैं।
खेर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर को स्लम फ्री सिटी बनाने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है। इस परिसर में खेल उपकरणों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्होंने एमपीलैड के तहत 20 लाख दिए हैं। खेर ने लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह पहल भारत सरकार की योजना, संकल्प से सिद्धि की दिशा में एक कदम है।
ताकि चंडीगढ़ को मिले मॉडल सिटी का दर्जा
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि चंडीगढ़ प्रशासन आपके घर का सपना पूरा करने में सफल रहा है। मैं सभी आवंटियों से इसे साफ रखने का आग्रह करता हूं, जिससे चंडीगढ़ को मॉडल सिटी का दर्जा मिल सके। इस मौके पर फाइनेंस सेक्रेटरी अजॉय कुमार सिन्हा, सीएचबी सीईओ यशपाल गर्ग, निगम कमिश्नर केके यादव, डीजीपी संजय बेनीवाल, डीसी मनदीप सिंह बराड़, एसडीएम अर्जुन शर्मा सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये सुविधाएं मिलेंगी यहां
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अब तक 17696 छोटे फ्लैटों का निर्माण पूरा कर चुका है। मलोया में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में 2 स्कूलों, सामुदायिक केंद्र, जंज-घर का भी निर्माण किया गया है।

आधार कार्ड के साथ लाएं एक्सेप्टेंस लेटर
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय परिसर सेक्टर 9 में एक शिविर का आयोजन कर लाभार्थियों को 5 से अलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे। आवंटियों को सीएचबी शिविर में आधार कार्ड के साथ कार्यालय की ओर से जारी मूल स्वीकृति पत्र लाना होगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इस क्रम से मिलेंगे अलॉटमेंट लेटर
5 मार्च को अल्फाबेट ए से लेकर आई तक
5 मार्च को दोपहर 2 बजे जे से लेकर एल तक
6 मार्च को सुबह 10 बजे वर्णमाला एम से पी तक
6 मार्च को दोपहर 2 बजे से वर्णमाला आर तक
7 मार्च को अल्फाबेट एस तक
7 मार्च को दोपहर 2 बजे से वर्णमाला टी से जेड तक
मलोया में कुछ देर ही रुके बदनौर
पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब 12.15 बजे पंजाब के राज्यपाल और यूटी एडवाइजर वीपी सिंह बदनौर मलोया पहुंचे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते वे कुछ देर तक ही वहां रुके। इस दौरान उन्होंने वातानुकूलित कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इसके लिए सांसद खेर ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद अलॉटमेंट लेटर देने का कार्यक्रम पूरा हुआ।