{"_id":"586e285d4f1c1b4436158cfb","slug":"mp-kirron-kher-gives-written-complaint-to-ig-police-against-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेर ने IG से की ट्रैफिक पुलिस वालों की शिकायत, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेर ने IG से की ट्रैफिक पुलिस वालों की शिकायत, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jan 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
सांसद किरण खेर ने आईजी से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की शिकायत की। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। सांसद ने लोगों से अभद्रता से पेश आने पर चिंता जाहिर करते हुए सांसद किरण खेर ने आईजी पुलिस तेजिंद्र सिंह लूथरा को चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में सांसद खेर ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस वाहनों के दस्तावेज जांचने के दौरान लोगों से अभद्रता से पेश आती है। आए दिन लोगों को ट्रैफिक पुलिस से अपमान सहना पड़ता है।
सड़कों पर पुलिस लोगों से सही तरीके से पेश नहीं आती। उन्होंने सुझाव दिया है कि पुलिस कर्मियों के लिए नियमित वर्कशॉप आयोजित की जानी चाहिए, ताकि वह लोगों के साथ ठीक से पेश आ सके। सांसद ने कहा कि लोगों से मिलने के बाद उनके संज्ञान में आया कि ट्रैफिक में तैनात पुलिसकर्मी दस्तावेज जांचते समय लोगों को तंग करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह लोगों से अभद्रता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि उनको यह भी पता चला है कि कुछ पुलिस कर्मी महिला साथ होने पर भी गलत भाषा प्रयोग करने से हिचकिचाते नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ देश के सबसे पढ़े-लिखे लोगों के शहरों में से एक है। दुर्व्यवहार न केवल लोगों के लिए समस्या है बल्कि पुलिस डिपार्टमेंट का नाम भी खराब करने वाला है। उन्होंने इस मामले में आईजी से जल्द कोई कदम उठाने की अपील की है।