{"_id":"69592e110016b9bebb084bab","slug":"mp-gurjeet-aujla-expressed-anger-over-the-neglect-of-amritsar-airport-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-116014-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अमृतसर एयरपोर्ट की उपेक्षा पर भड़के सांसद गुरजीत औजला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अमृतसर एयरपोर्ट की उपेक्षा पर भड़के सांसद गुरजीत औजला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों की संख्या बढ़ाने की योजना पर अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कड़ा ऐतराज जताया है। औजला ने कहा कि केवल मोहाली को आगे बढ़ाने की सोच अमृतसर जैसे वैश्विक पहचान वाले शहर के साथ अन्याय है।
सांसद ने बताया कि अमृतसर कोई नया शहर नहीं है। श्री हरिमंदिर साहिब के कारण यह धार्मिक और वैश्विक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। हर साल लाखों एनआरआई, विदेशी और घरेलू यात्री अमृतसर आते हैं, फिर भी हवाई सेवाओं के विस्तार में यह शहर लगातार उपेक्षित रहा है।
औजला ने कहा कि श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पंजाब का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण एयरपोर्ट है, जो यूके, कनाडा, यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को सीधे जोड़ता है। उन्होंने संसद और एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठकों में अमृतसर से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, घरेलू कनेक्टिविटी बढ़ाने और एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के विस्तार की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद ने स्पष्ट किया कि मोहाली को बढ़ावा देना गलत नहीं, लेकिन अमृतसर की उपेक्षा करना राज्य की भौगोलिक, धार्मिक और आर्थिक वास्तविकता की अनदेखी है। उन्होंने लंदन, कनाडा और यूरोपीय देशों के लिए सीधी उड़ानों के साथ धार्मिक और सामाजिक रूट्स के विकास की भी जोरदार मांग की।