फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Dushyant Chautala writes a letter to PM about GST

GST की नई दर से 25 हजार महंगा होगा ट्रैक्टर, पीएम को लिखा पत्र

Mon, 19 Jun 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 19 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
MP Dushyant Chautala writes a letter to PM about GST
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
एक जुलाई से देशभर में प्रस्तावित गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के दायरे से ट्रैक्टर को बाहर करने को लेकर इनेलो संसदीय दल के नेता, हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। सांसद दुष्यंत ने कहा कि ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी की दर लागू होने से किसान की कमर टूट जाएगी, इसलिए किसानों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ट्रैक्टर पर लगाया गया 28 प्रतिशत जीएसटी तुरंत प्रभाव से वापस ले। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वर्तमान प्रस्तावित जीएसटी के प्रारूप में ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत कर निर्धारित किया गया है। इस दर के लागू होने से किसानों के लिए ट्रैक्टर, उसके स्पेयर पार्ट्स, कृषि उपकरण खरीदना करीब 25 हजार मंहगा हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों की बिक्री में हर वर्ष वृद्धि हो रही है। कृषि मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2004-05 में दो लाख 47 हजार 531 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी, जबकि 2015-16 में ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़कर 5 लाख 71 हजार 249 हो गई। जीएसटी की 28 प्रतिशत दल लागू होने से न केवल ट्रैक्टरों की बिक्री कम होगी, बल्कि कृषि क्षेत्र और किसानों पर सीधे रूप से विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed