{"_id":"5ba1075f867a557ec86ba311","slug":"mp-dr-dharmaveer-gandhi-s-can-join-aap-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के 'आप' में दोबारा आने की अटकलें तेज, संजय सिंह ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के 'आप' में दोबारा आने की अटकलें तेज, संजय सिंह ने की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पटियाला से बागी सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के दोबारा से पार्टी में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल राज्यसभा सदस्य व आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पटियाला में बागी सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी से मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली। पता लगा है कि डॉ. गांधी ने अपनी कुछ मांगों के साथ पार्टी में दोबारा शामिल होने पर विचार करने की बात कही है। हालांकि अभी कोई बात सिरे नहीं लगी है।
विज्ञापन
वैसे संजय सिंह ने कहा है कि डॉ. गांधी कुछ मांगों के पूरा होने पर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उधर डॉ. गांधी का कहना है कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं। डा. गांधी ने कहा कि अगर उनकी मांगें मान ली जाती हैं, तो वह आप में दोबारा शामिल होने के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि मुलाकात दौरान संजय सिंह ने माना है कि बीते समय दौरान कुछ गलतियां हुई हैं। डॉ. गांधी ने साफ किया कि एक तो वह पंजाब में कांग्रेस के साथ समझौता करने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
डॉ. गांधी ने आप के बागी नेता सुखपाल सिंह खैरा की ओर से पंजाब के लिए मांगी जा रही मुख्तियारी का समर्थन किया। कहा कि देश के सारे राज्यों के लिए खुदमुख्यितारी की जरूरत है। डॉ. गांधी ने बताया कि संजय सिंह के साथ उनकी हुई मुलाकात में देश के मौजूदा सियासी मसलों समेत पंजाब में आप की खराब हालत बारे भी चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि संजय सिंह ने डॉ. गांधी से बतौर पार्टी प्रत्याशी पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को भी कहा है।
विज्ञापन