फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moving bike caught fire, brother and sister survived

Chandigarh News: चलती बाइक में लगी आग, भाई-बहन बचे

Wed, 26 Jul 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Moving bike caught fire, brother and sister survived
चंडीगढ़। सेक्टर 3,4/9,10 के चौक के पास मंगलवार दोपहर एक चलती मोटरसाइकिल में आग लग गई। हर्ष कुमार और उसकी बहन बर्ड पार्क की ओर जा रहे थे तभी बाइक से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। देखते-देखते चिंगारियां लपटों में बदल गईं और पूरी मोटरसाइकिल जल गई। घटना की सूचना पर सेक्टर-11 दमकल विभाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और पांच मिनट में आग पर काबू पाया। यह घटना मंगलवार दोपहर बाद लगभग 3.20 बजे की है।हर्ष और उसकी बहन हिमाचल प्रदेश नंबर की बजाज पल्सर 220 सीसी पर सवार थे। वह सेक्टर-17 से बर्ड पार्क की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल में लगी आग पर काबू पाने के दौरान कुछ समय के लिए उस सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल में शॉर्ट-सर्किट की वजह से यह आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed