फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   movie 'messenger of god

'मैसेंजर ऑफ गॉड' से पंजाब-हरियाणा में तनाव

Tue, 23 Dec 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
movie 'messenger of god

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम की फिल्म दी मैसेंजर ऑफ गॉड पर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से रोक की मांग पर हरियाणा व पंजाब सरकार की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


दोनों राज्य सरकारों ने खुफिया एजेंसियों से फिल्म के रिलीज होने को लेकर संभावित स्थितियों की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट के बाद ही सरकार फैसला लेगी। सिख संगठनों व श्री अकाल तख्त साहिब ने इस फिल्म को शांति के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन


इंटेलिजेंस एजेंसियां जानकारी लेने में जुट गई हैं और क्षेत्रों के हिसाब से सरकार को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा का पंजाब व हरियाणा में काफी प्रभाव है और अगर सिख संगठन विरोध पर उतरेंगे तो डेरा श्रद्धालुओं के साथ टकराव के हालात पैदा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकती है राज्य सरकार की चुनौतियां

movie 'messenger of god

राज्य सरकार श्री अकाल तख्त साहिब की मांग को अनदेखा करती  है तो भी प्रदेश में तनाव के हालात बने रहेंगे। फिल्म के पोस्टर प्रत्येक जिले में हर जगह लगाए जाएंगे।

ऐसे में सिख समुदाय के लोग इस पोस्टर को क्षति पहुंचाते है तो दूसरा पक्ष भड़क जाएगा। ऐसे में सिखों व डेरा प्रेमियों में टकराव टालना जिला प्रशासन के लिए काफी मुश्किल होगा।

पवन इंसा, डेरा प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म को देखे बिना विरोध करना पूरी तरह से अनुचित है। यह फिल्म युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाएगी और सामाजिक कुरीतियों को दूर करेगी। कुछ लोगों ने ठान लिया है कि डेरा के हर कदम का विरोध करना है।

प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री पंजाब के अनुसार फिल्म पर बैन के लेकर फैसला सेंसर बोर्ड को करना है। बोर्ड जो भी फैसला लेगा, पंजाब सरकार उसका अनुपालन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed