फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Movie houses open, in the first show, only one or two pepole

मूवी हाउस खुले, पहले शो में कहीं एक दर्शक पहुंचा तो कहीं दो

Fri, 16 Oct 2020 11:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Movie houses open, in the first show, only one or two  pepole
डीटी मॉल में फिल्म के दौरान सूना पड़ा हॉल। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। आठ महीने बाद खुले सिनेमाहाल पहले दिन सूने रहे। पुरानी फिल्में दिखाई जाने से दर्शकों में भी रोमांच कम ही दिखा। किसी सिनेमाहाल में एक दर्शक पहुंचा तो किसी में 10 से 12 लोग। पिकाडली सिनेमा में हाउसफुल-4 मूवी दिखाई गई। सुबह 10.35 बजे के शो में सिर्फ दो लोग पहुंचे। इनमें से एक दर्शक श्रेय त्यागी ने बताया कि मूवी हाउस बंद होने से वे पिछले आठ महीने से बैचेन थे। वे काफी दिनों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस बात का कोई गिला नहीं था कि फिल्म पुरानी थी।
विज्ञापन

दरअसल, उनकी चाहत मूवी हाउस में बड़ी स्क्रीन में फिल्म देखना था। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने में किंग जैसी फीलिंग आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि खुद के लिए पूरा सिनेमाहाल बुक है। मूवी हाउस के सभी लोग उनका इंतजार कर रहे थे। जब वे हाल में दाखिल हुए तो सिर्फ वे ही थे। उन्होंने बताया कि मूवी देखने में जो मजा आया है, शायद ही कभी आया हो। हाउसफुल फोर के अलावा चल मेरा पुत्त, कैरी ऑन जट्टा पार्ट 2, किस्मत, हाउसफुल फोर और मिशन मंड की फिल्म दिखाई गई। मनीमाजरा स्थित फन सिनेमा में शाम को चार बजकर 10 मिनट पर पहला शो शुरू हुआ। फन सिनेमा में फिलहाल तीन फिल्में चल रही हैं। इनमें मेरा पुत्त मलंग, ब्लडशॉट फिल्म दिखाई गई। आईटी पार्क स्थित डीटी मॉल के शो में सिर्फ एक दर्शक पहुंचा हुआ था। डीटी मॉल में मास्क व दस्ताने भी बिक रहे थे। यदि किसी को चाहिए हो तो वह खरीद सकता है।
विज्ञापन

इसलिए दिखाई जा रही हैं पंजाबी फिल्में
सिनेमाहाल से जुड़े लोगों ने बताया कि पंजाब में सिनेमाहाल बंद चल रहे हैं, इसलिए चंडीगढ़ में पंजाबी फिल्में ज्यादा दिखाई जा रही हैं। सिनेमाघर मालिकों की सोच है कि चंडीगढ़ में सिनेमाहाल खुलने से पंजाब का यूथ चंडीगढ़ में फिल्म देखने जरूर आएगा। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि शनिवार व रविवार को काफी संख्या में यूथ पंजाबी फिल्में देखने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए खास इंतजाम
मूवी हाउस में कोविड-19 से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कुर्सियों व बाहर निशान बनाए गए थे। दर्शक का तापमान चेक करने से लेकर सैनिटाइजेशन का इंतजाम किया गया था। वॉशरूम को भी समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा था। खाने का स्टॉल बंद था। एक शो खत्म होने के बाद सीट को सैनिटाइज किया गया।

डीटी मॉल में एक ही व्यक्ति फिल्म देखता हुआ।

डीटी मॉल में एक ही व्यक्ति फिल्म देखता हुआ।- फोटो : CHANDIGARH

पिकाडली स्क्वेयर मॉल में से फिल्म देखकर लौटता व्यक्ति।

पिकाडली स्क्वेयर मॉल में से फिल्म देखकर लौटता व्यक्ति।- फोटो : CHANDIGARH

सेक्टर-34 स्थित पिकाडली स्क्वेयर मॉल में टिकट खरीदने जाता व्यक्ति।

सेक्टर-34 स्थित पिकाडली स्क्वेयर मॉल में टिकट खरीदने जाता व्यक्ति।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed