फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mothers and sisters sit on Strike for the arrest of Murderer

बेटे के कातिलों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठीं मां-बहनें, रो-रो कर लगाई गुहार

Mon, 04 Dec 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Mon, 04 Dec 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mothers and sisters sit on Strike for the arrest of Murderer
इंसाफ के लिए गुहार लगातीं मृतक युवक की मां और बहनें। - फोटो : अमर उजाला
बेटे के कत्ल के आरोप में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साईं मृतक युवक की मां और दोनों बहनें सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सामने जीटी रोड पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों ने बटाला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन एक घंटे तक चलता रहा, जिस वजह से यातायात भी बाधित रहा। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि करीब डेढ़ माह पहले हुए मनमोहन प्रीत सिंह उर्फ लक्की (27) वासी बटाला के कातिलों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन बंद किया। साथ ही पुलिस प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर बैठी प्रदर्शन कर रहीं मनमोहन प्रीत की मां राजविंदर कौर ने बताया कि 25 अक्तूबर को उनके बेटे लक्की की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। लक्की का उनसे कोई झगड़ा नहीं था। उनका बेटा सिर्फ समाज सेवा का काम करता था। इस संबंध में पुलिस ने 6 लोगों पर कत्ल का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर जानबूझ कर गिरफ्तारी न करने का आरोप

Mothers and sisters sit on Strike for the arrest of Murderer
बटाला में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते पुलिस के उच्चाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
राजविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केस में नामजद आरोपियों को किसी बाहरी प्रभाव या मिलीभगत होने की वजह से जानबूझ कर गिरफ्तार नहीं कर रही है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेेतावनी देते दी कि अगर दस दिनों तक उनके बेटे के कत्ल के आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वे गांधी चौक में चक्का जाम करेंगे। एसएचओ सिटी बटाला विश्वामित्र के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन को समाप्त किया।

एसपी इनवेस्टीगेशन सूबा सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed