{"_id":"57260c034f1c1bad075ccfdd","slug":"mother-son-suicide-barnala-double-suicide-congress-leader-hansraj-hans-dgp-suresh-arora-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की सुसाइड का मामला, हंस राज हंस DGP पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे की सुसाइड का मामला, हंस राज हंस DGP पर बरसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Mon, 02 May 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस नेता हंसराज हंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला में मां-बेटे की खुदकुशी के मामले में कांग्रेस नेता हंसराज हंस डीजीपी सुरेश अरोड़ा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुरेश अरोड़ा को डीजीपी इसलिए लगाया था ताकि वह पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार ला सकें, लेकिन वह बुरी तरह विफल हो गए हैं। हंस रविवार को कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों के घर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के सामने कर्ज तले दबे बलजीत सिंह बल्लू और बलवीर कौर ने खुदकशी कर ली, लेकिन मौके पर खडे़ पुलिस अधिकारी मूक दर्शक बनकर देखते रहे। ऐसे में डीजीपी इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर घटना वाले दिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करें।
हंस ने कहा कि राज्य में किसान हर रोज खुदकशी कर रहे हैं। खासकर मालवा क्षेत्र में रोज तीन चार सुसाइड हो रहे हैं। किसान हितैषी कहलाने वाली सरकार में अगर किसानों की यह हालत है तो खेत मजदूरों की हालत क्या होगी।
विज्ञापन
हंस ने कहा कि किसानों की आत्महत्याएं रोकने के लिए और हर वर्ग को खुशहाल बनाने के लिए निजाम बदलना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की बागडोर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंपी जाए। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल बाहर के व्यक्ति हैं, जिन्हें पंजाब के लोगों से कोई लगाव नहीं है।