फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother is hungry at home, the world should feast...

Chandigarh News: घर में माई भूखी है भोज करे संसार...

Mon, 10 Feb 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mother is hungry at home, the world should feast...
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में रविवार को कलामय की ओर से और सात्विक आर्ट्स के सहयोग से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस साहित्यिक अनुष्ठान की शृंखला में पांचवां कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष कवि प्रोफेसर अशोक कुमार ने की। कलायम के अध्यक्ष पवन मुसाफिर के संचालन में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इसमें राजस्थान से आई ममता कालड़ा ने घर में माई भूखी है भोज करे संसार, कागज की नैया तले कैसे उतरे पार, घर जमीन सब छोड़ के चल दिए देश पराया। धान देश में ना रहे पैसा लियो चबाय... पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रेम नगरी आगरा से आए कवि नारायण भदौरिया नवल ने जरूरी तो नहीं फिर आएंगे ईश्वर विमानों में, वो सबका पेट भरने को समाए हैं किसानों में..., मध्य प्रदेश से आए जितेंद्र जीत चंबल ने कितने अपने बिछड़े हमसे कितनों ने ठुकराया है..., दिल्ली से आए कवि अविनाश गोमूर्ति ने युगों-युगों तक महाभारत मानव को यही सिखाएगा, कोई चाहे ना चाहे पर कर्म लौटकर आएगा... पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन मुसाफिर ने है मुझको देह पर संदेह कोई भाव दे दो तुम, ये सागर मोह का लंघ जाए ऐसी नाव दे दो तुम..., चंडीगढ़ की कवयित्री डॉ. अन्नु रानी शर्मा ने थक के रजनी भी दिवस को राह दे देगी सखे, तू सुबह तक दीप्त रहना एक तारे की तरह.., जींद-हरियाणा के शायर शमशेर साहिल ने ये शब में काम आते हैं सवेरे काम आते हैं, कभी जब दिल दुखे बाहों के घेरे काम आते हैं..., हिमाचल प्रदेश से आए महेश्वर सिंह ने जब किसी की कमान में था मैं, तो खुद अपनी ही आज में था मैं..., जीरकपुर के हरि किशोर गोस्वामी ने कल कल करती नदियों के स्वर मिलकर कहते भारत एक, वृद्ध तपस्वी हिमालय का चिंतन कहता भारत एक..., चंडीगढ़ के शायर करन सहर ने कुछ ऐसा पाक अंधेरा हुआ है, दिया बुझकर भी रोशनी लग रहा है... पेश कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article