{"_id":"61707e71d054b76bdb5f09dd","slug":"mother-and-son-injured-after-being-hit-by-car-chandigarh-news-pkl430661954","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से मां-बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। तेज गति कार की चपेट में आने एक्टिवा से अपने घर जा रहे मां-बेटा घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पीसीआर मां-बेटे को इलाज के लिए मनीमाजरा सरकारी अस्पताल लेकर गई। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। कार चालक की पहचान नारायणगढ़ के सुभाष पाठक के रूप में हुई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार पिंजौर की एक महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार को अपने किसी काम से अपने एक्टिवा स्कूटर (नं. एचआर-03-एल-4402) पर चंडीगढ़ आई थी। इसी दौरान उनका 6 साल का बेटा भी साथ था। काम समाप्त कर वो वापस घर जा रही थी। जैसे ही वह हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही कार (नं. एचआर-02-एयू-5879) ने टक्कर मार दी। इसमें वह खुद और उनका 6 साल का बेटा घायल हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पीसीआर ने आरोपी सुभाष पाठक को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए मनीमाजरा सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।