फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and son attacked with sharp weapons in money dispute, condition critical

पैसों के विवाद में मां-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Tue, 20 Jul 2021 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked with sharp weapons in money dispute, condition critical
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर-4 में पैसों के विवाद में पड़ोसी व्यक्ति ने मां और दो बेटों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामले की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने स्थानीय निवासी घायल रूबल, पुदन और उसकी मां सुधी देवी को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन हैं। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर-4 से रविवार रात करीब पौने दस बजे सूचना मिली कि दो गुटों में जमकर बवाल हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में पाया कि पड़ोसी ने पैसों के विवाद को लेकर मां और बेटों पर तेजधार हथियार से हमला किया है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि पुलिस घायलों का बयान दर्ज करने में जुटी हुई है। बयान के आधार पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed