{"_id":"ff14979fb83a4f48382d4797f0f7c142","slug":"mother-and-daughter-killed-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा कार पलटने से मां-बेटी की मौत, 5 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकरा कार पलटने से मां-बेटी की मौत, 5 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/समालखा
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर गांव पट्टी कल्याणा के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। वे सब मुंडका, दिल्ली से गाड़ी से अमृतसर स्वर्ण मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन
मां-बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को शव गृह में रखवा दिया है। घायलों को शहर के सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को जीटी रोड से हटवा दिया है। हादसा रविवार को दोपहर बाद जीटी रोड पर पट्टी कल्याणा के पास हुआ। दिल्ली के मुंडका निवासी मोंटी अपनी मां मीना (45), बहन गौरी व मेघना और मौसी पूजा, मौसेरी बहन हन्नी व भाई आशीष के साथ कार में पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गाड़ी आशीष चला रहा था। पट्टी कल्याणा गांव के पास कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर तीन पलटियां खाते हुए दिल्ली लेन पर जा गिरी। हादसे में मेघना की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के बाकी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने गाड़ी की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उनको पानीपत के एक निजी अस्पताल व सीएचसी में दाखिल कराया। इलाज के दौरान मीना ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने दोनों शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं।