फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most of the acid attack victims are school girls

Chandigarh News: एसिड अटैक पीड़िताओं में सबसे ज्यादा स्कूल छात्राएं

Fri, 08 Dec 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Most of the acid attack victims are school girls
चंडीगढ़। देश में एसिड अटैक का शिकार होने वाली पीड़िताओं में सबसे ज्यादा संख्या स्कूली छात्राओं की है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस उम्र में लड़के आकर्षण का शिकार होकर लड़कियों की इच्छा के विपरीत उनसे बातें मनवाने की कोशिश करते हैं। ऐसी स्थिति में एक इन्कार उन्हें इस कदर आक्रामक बना देता है कि वह अपने ही उम्र की एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंकने में भी संकोच नहीं करते। ये बातें लक्ष्मी फाउंडेशन की को-फाउंडर एडवोकेट डॉ. नवप्रीत कौर ने वीरवार को पीजीआई में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में एसिड अटैक जैसी घटनाओं को रोकना है तो लड़कों को बचपन से ही न सुनने और स्वीकार करने की आदत डालनी होगी ताकि वे इस तरह के निर्णय लेने की हिम्मत न कर सकें। डॉ. नवप्रीत कौर ने बताया कि साउथ एशिया के देशों में एसिड अटैक की पीड़िताओं की मानसिक स्थिति बेहद कमजोर होती है। क्योंकि यहां पितृसत्तात्मक समाज होने के कारण उन्हें अपनी बात कहने और आवाज उठाने का अधिकार नहीं है। वहीं, इसकी तुलना में अमेरिका और अन्य विकसित देशों में स्थिति ठीक उलट है। वहां उनका परिवार ऐसी घटनाओं से उबरने में हर संभव सहयोग कर रहा है। डॉ. नवप्रीत कौर का कहना है कि फाउंडेशन में पंजीकृत मामलों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार की पीड़िताएं शामिल हैं।
विज्ञापन


घरेलू हिंसा में भी बढ़ रही एसिड अटैक की वारदात

डॉ. नवप्रीत कौर ने बताया कि 14 से 35 वर्ष के बीच की लड़की और महिलाओं पर एसिड अटैक सबसे ज्यादा हो रहा है। इसमें पहला वर्ग स्कूली छात्राओं व कॉलेज जाने वाली लड़कियों का है, जबकि दूसरा वर्ग शादीशुदा महिलाओं का है। इस दूसरे वर्ग में शामिल पीड़िताओं को सबसे ज्यादा उनके पति ही शिकार बना रहे हैं। ऐसी घटनाओं में ज्यादातर यह बात सामने आ रही है कि पति पत्नी पर शक होने के कारण उसके चेहरे पर गुस्सा उतारने के लिए एसिड का सहारा ले रहा है। वहीं, कई मामलों में यह भी पता चल रहा है कि अटैक करने वाले का उद्देश्य सिर्फ उसके चेहरे को वीभत्स बनाकर उसे उसके साथ पूरी उम्र जीने की सजा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी की तरह आप न करें देरी

लक्ष्मी ने जो देरी की वह आप बिल्कुल न करें क्योंकि आपकी ओर से नजरअंदाज की हुई एक घटना आपके जीवन को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है। डॉ. नवप्रीत कौर का कहना है कि एक अटैक वाले मामले में लक्ष्मी ने एक साल तक उस लड़के की बातों को नजरअंदाज किया, जिसका खमियाजा उसे अंत में एसिड अटैक का शिकार होकर चुकाना पड़ा। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि स्कूल व कॉलेज जाने वाली लड़कियों को घर से बाहर निकलने के बाद जिस भी वजह से परेशानी हो रही हो, वह उसे अपने माता-पिता से जरूर साझा करें। इसके साथ ही इससे जुड़ी बातें अपने स्कूल प्रबंधन को भी बताएं ताकि समय रहते बचाव के उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed