{"_id":"6778944693549f8143c6dfc7c5e07044","slug":"most-expensive-book-of-book-fair-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! बुक फेयर में सबसे महंगी बिकी ये किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! बुक फेयर में सबसे महंगी बिकी ये किताब
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Nov 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुक फेयर में 20 से 50 रुपये तक की सस्ती किताबें बिकीं तो महंगी किताबों को भी खूब खरीदार मिले। मेले में सबसे महंगी किताब थी ‘ड्रीमी हाउस’।
9500 रुपये की इस किताब में घरों के डिजाइन के बारे में जानकारी दी गई थी। घर को बेहद आकर्षक और अलग लुक देने की चाह रखने वाले लोग इस किताब को लेकर बेहद उत्साहित थे।
इस किताब के बारे में काफी लोग जानकारी ले रहे थे। कुछ ने तो इसको खरीदने का ऑर्डर भी दिया।
ये किताबें लुधियाना के वर्ल्ड बुक ट्रेडर्स के स्टॉल में नजर आईं। वर्ल्ड बुक ट्रेडर्स के मनोज ने बताया कि उनके यहां आर्किटेक्चरल, इंटीरियर, फर्नीचर और फैशन डिजाइन से संबंधित किताबें हैं।
बिल्डिंग और होटल डिजाइनिंग की किताबें भी उपलब्ध थीं। उनके यहां एक हजार से 15 हजार रुपये तक रेंज की किताबें हैं।
फिलहाल बुक फेयर के स्टॉल पर उनके पास 9500 रुपये की ही सबसे महंगी किताब थी। उन्होंने कहा कि इन किताबों को ज्यादातर आर्किटेक्ट खरीदते हैं।
घर को दें डिफरेंट लुक
मनोज ने बताया कि उनके पास 9500 रुपये की रेंज में ही एक और बुक थी ‘टॉप विलास ऑफ इंटरनेशनल स्टाइल’। इस बुक में मॉर्डन और क्लासिक दोनों स्टाइल के घर बनाने को लेकर जानकारी दी गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बुक में फ्रेंच, इंग्लिश, अमेरिकन, साउथ ईस्ट और एशियन स्टाइल में घर को बनवाने की जानकारी दी गई है।