फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most deaths occur in age group above 55 years in Second Wave of Corona, Reveals Review Report of Haryana Health Department

कोरोना: दूसरी लहर में 55 साल से ज्यादा उम्र वर्ग की सबसे ज्यादा मौतें, युवा हुए ज्यादा संक्रमित

Wed, 30 Jun 2021 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा सोम दत्त, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोम दत्त, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 11:18 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, 27 जून तक प्रदेश में कुल 9385 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से वेंटिलेटर सपोर्ट वाले 4212 और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 3519 गंभीर मरीजों की जान गई है।

विज्ञापन
Most deaths occur in age group above 55 years in Second Wave of Corona, Reveals Review Report of Haryana Health Department
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में एक तरफ जहां वेंटिलेटर और ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मरीजों की जान गई। वहीं, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सबसे अधिक मौतें 55 साल से अधिक उम्र के लोगों की हुईं हैं जबकि युवा सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कुल मौतों में जिन मरीजों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट मिली उनमें से 82 प्रतिशत मरीजों की जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन


इनमें से वेंटिलेटर पर जाने वाले 45 प्रतिशत मरीजों की जान गई जबकि ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 37 प्रतिशत मरीजों ने दम तोड़ा। बाईपेप वाले 11 प्रतिशत और अस्पतालों में पहुंचने से पहले ही 7 प्रतिशत मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच हुई मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ये समीक्षा रिपोर्ट बनाई है। 
विज्ञापन



रिपोर्ट के अनुसार, 27 जून तक प्रदेश में कुल 9385 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से वेंटिलेटर सपोर्ट वाले 4212 और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 3519 गंभीर मरीजों की जान गई है। इसी प्रकार, 626 मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे, जबकि बाईपेप वाले 987 मरीजों की मौत हुई। 41 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने जांच के दौरान ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कर्मियों की अधिक मौत

अब तक हुई कुल मौतों में सबसे अधिक मौत 1327 प्राइवेट कर्मचारियों की हुई है। इसी के साथ 1279 हाउस वाइफ, नोन वर्किंग या किसान 412, जबकि सरकारी कर्मचारियों में 170 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के 28 कर्मचारियों और 65 विद्यार्थियों की मौत हुई है। पांच साल से नीचे के 16 बच्चों की मौत हुई, जबकि सबसे अधिक मौत 5301 सीनियर सिटीजन की जान गई है। 

बच्चों पर कम असर
दोनों की लहरों में बच्चों पर असर कम रहा है। 0 से 5 साल के 16 बच्चों की मौत हुई है। 5 से 14 साल के 10, 15 से 24 आयु के 108, 24 से 34 के 436, 35 से 44 साल के 938 की मौत हुई। इसी प्रकार 45 साल से 54 के बीच 1542, 55 से 64 साल के बीच 2288, 65 से 74 के बीच 2416, 75-84 के 1269, 85 से 94 के 341 और 95 साल के 21 बुजुर्गों की मौत हुई है।

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त से अधिक अन्य की मौत
कोरोना के साथ साथ अन्य बीमारियों से ग्रस्त 2716 की मौत हुई, जबकि अन्य बिना दूसरी बीमारी वाले 3501 की मौत हुई है। सबसे अधिक 1239 शुगर से पीड़ित मरीजों की मौत हुई। सांस के रोगी 336, हृदय रोगी 624, किडनी रोगी 154, कैंसर के 87, दिमाग की बीमारी वाले 48, लीवर के 69, खून की कमी वाले 14 मरीजों समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित 207 मरीजों की मौत हुई।

25 साल से 34 के बीच वाले सबसे अधिक संक्रमित
वहीं, संक्रमण की बात करें तो 25 से 34 साल के युवा सबसे अधिक संक्रमित हुए। इनकी संख्या 199549 बनती है। 5 साल तक के 7141, 5 से 14 तक के 34355, 15 से 24 आयु के 101664 संक्रमित हुए। इसी प्रकार, 35 से 44 साल के 159855, 45 से 54 के 111740, 55 से 64 आयु के 84500, 65 से 74 आयु के 49201, 75 साल से 84 के 16624 और 85 से 94 साल के बीच के 3518 व 95 साल से अधिक के 231 लोग संक्रमित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed