फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most courts remained closed on the first day, entry into the premises amid tight permission

पहले दिन अधिकतर अदालतें रही बंद, कड़ी अनुमति के बीच परिसर में मिला प्रवेश

Tue, 20 Oct 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Most courts remained closed on the first day, entry into the premises amid tight permission
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते बीते सात महीने से बंद जिला अदालत में सोमवार से दोबारा कामकाज शुरू हो गया। सोमवार को अदालत को खोलने से पहले सैनिटाइजेशन समेत कोरोना से बचाव के सभी जरूरी कदम उठाए गए लेकिन पहले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मामलों की सुनवाई हुई। एक गेट से ही अदालत परिसर में प्रवेश दिया गया, अन्य सभी गेट बंद रहे।
विज्ञापन

कार्ड देखकर ही मुुंशी को प्रवेेश दिया जबकि क्लाइंट्स को प्रवेश नहीं मिला। जिला और सत्र न्यायाधीश ने शारीरिक रूप से सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। सोमवार को वकीलों की तरफ से प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं मिली। इसके कारण अधिकतर अदालतें बंद रही। बार एसोसिएशन के प्रधान एनके नंदा ने कहा कि सोमवार को वह तीन मामलों की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। ऐसे में वकीलों और उनके क्लाइंट्स को काफी परेशानी हो रही है। वकीलों का कहना है कि फिजिकल हियरिंग के लिए एक पक्ष तो तैयार हो जाता है लेकिन दूसरा पक्ष तैयार ही नहीं होता। ऐसे में कैसे सुनवाई शुरू हो सकती है। ऐसे में अदालत के केसों की संख्या बढ़ती रहेगी और न्याय मिलने में देरी होगी। सोमवार को वकीलों और मुंशियों को अदालत परिसर तक जाने की मंजूरी दी गई और वह गए भी लेकिन किसी भी अदालत में सुनवाई नहीं हुई। वहीं अगर किसी वकील को केस से संबंधित कोई रिकॉर्ड या फाइल निकलवानी थी तो वह कम भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed