फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Morinda sacrilege case accused died in Mansa Civil Hospital

Punjab: मोरिंडा बेअदबी के आरोपी की मौत, सीने में हुआ दर्द, मानसा सिविल अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 01 May 2023 11:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 May 2023 11:41 PM IST
सार

मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह की सिविल अस्पताल में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने जेल में किसी भी प्रकार की लड़ाई और हमले की घटना से इंकार किया है।
 

विज्ञापन
Morinda sacrilege case accused died in Mansa Civil Hospital
लाल टी-शर्ट में आरोपी जसवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मोरिंडा स्थित गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में कुछ दिन पहले पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई थी। आरोपी ने पाठी को पीटा भी था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जसवीर सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को मानसा के सिविल अस्पताल में देर रात सवा नौ बजे जसवीर सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी को 29 अप्रैल को मानसा की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार देर शाम सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद जिला जेल स्टाफ ने उसे सिविल अस्पताल मे दाखिल करवाया था। सिविल अस्पताल मानसा के डॉ. इशान ने बताया कि जसवीर सिंह को जेल पुलिस सिविल अस्पताल लाई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे शाम पांच बजे के करीब सिविल अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


मृतक जसवीर सिंह के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। परिवार को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।  बता दें कि पुलिस हिरासत में कोर्ट में पेशी दौरान एक वकील ने जसवीर पर पिस्तौल तान दी थी। हालांकि मुस्तैद पुलिस जवानों ने समय रहते ही वकील को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह की सिविल अस्पताल में मौत हो गई है। मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने जेल में किसी भी प्रकार की लड़ाई और हमले की घटना से इंकार किया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed