फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than one lakh cusecs water released from Hussainiwala headworks towards Pakistan

Punjab: हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान की ओर छोड़ा गया 1.12 लाख क्यूसेक पानी, जानें- पौंग और भाखड़ा डैम का हाल

Wed, 12 Jul 2023 01:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/तलवाड़ा/नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/तलवाड़ा/नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 01:44 AM IST
सार

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश व बादल फटने की घटनाओं के कारण भाखड़ा डैम के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है और बीते एक दिन में ही भाखड़ा डैम की गोबिंद सागर झील के स्तर में 10 फुट की वृद्धि दर्ज की गई। इसकी पुष्टि खुद बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने की।

विज्ञापन
More than one lakh cusecs water released from Hussainiwala headworks towards Pakistan
पंजाब में बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सतलुज नदी पूरे उफान पर है। नदी का पानी गांवों में घुसना शुरू हो चुका है। निचले इलाके में बसे गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों पर जरूरी सामान लाद कर पलायन कर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं। हुसैनीवाला हेड से दो नहरों और पाकिस्तान की तरफ एक लाख 12 हजार 440 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी गुरुहरसहाए, जलालाबाद व फाजिल्का में तबाही मचाएगा। हरिके हेड से हुसैनीवाला हेड में दो लाख 11 हजार 804 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। कई जगहों से धुस्सी बांध की नाजुक हालत है।

विज्ञापन


डीसी राजेश धीमान ने कहा कि कई गांवों में राहत कैंप स्थापित किए हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम बनाए हैं, जिन्हें कोई परेशानी हो वे कॉल कर सकते हैं। हरिके हेड से दो लाख 11 हजार 804 क्यूसिक पानी हुसैनीवाला हेड की तरफ छोड़ा गया है। हुसैनीवाला हेड से आगे एक लाख 12 हजार 440 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। गांव हुसैनीवाला, गांव कालू वाला, गजनीवाला, दोना मत्तड़ व जोगिंदर चौकी के नजदीक बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पशुओं के हरे चारे का बंदोबस्त किया है। सीमांत गांव हबीब वाला में बारिश से मकान की छत गिरने से जख्मी हुए व्यक्ति परमजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जिसकी तबीयत ठीक है। उधर, सीमांत गांव मुठियां वाला निवासी कश्मीर सिंह का कहना है कि सतलुज नदी में बाढ़ आ चुकी है। गांव के खेतों में आठ से 10 फुट पानी भर चुका है। लोग यहां से अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं। इसी तरह गांव कालू वाला निवासी मलकीत सिंह ने कहा कि उनके गांवों के लोग भी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सामान लादकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। उनके गांव को पाकिस्तान से आ रहा पानी काफी नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर: पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी

उधर, हिमाचल के पौंग बांध से बुधवार को शाह नहर बैराज में आने वाले 20000 क्यूसिक पानी में से 8500 क्यूसिक पानी व्यास में छोड़े जाने की संभावना के चलते शाह नहर विभाग ने चेतावनी पत्र जारी किया गया। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तलवाड़ा कैनाल डिवीजन डब्ल्यूआरडी पंजाब के द्वारा जारी पत्र के अनुसार एसडीई बीबीएमबी प्रबंधन के वाटर रेगुलेशन तलवाड़ा विभाग के द्वारा शाह नहर बैराज से दरिया के डाउनस्ट्रीम में पानी छोड़े जाने संबंधी एक चेतावनी पत्र मंगलवार को जारी किया गया है। इस पत्र के अनुसार करीब 20000 क्यूसिक पानी पौंग बांध झील से शाह नहर बैराज में 12 जुलाई सुबह 10:00 बजे छोड़े जाने की संभावना व्यक्त की है।

इन परिस्थितियों के मद्देनजर शाह बैराज की स्टोरेज क्षमता से अधिक पानी होने पर शाह नहर बैराज से 11500 क्यूसिक पानी मुकेरियां हाइडल चैनल के पावर हाउसों को छोड़ा जाएगा। इसी तरह से 8500 क्यूसिक (11500 +8500 =20000) पानी को शाह नहर बैराज से व्यास नदी की डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाएगा। इस पत्र के द्वारा सिविल प्रशासन, ड्रेनेज विभाग व फ्लड कंट्रोल विभाग को समय रहते इस बात से अवगत भी करवा दिया गया। 

इसके अतिरिक्त डीसी होशियारपुर, डीसी गुरदासपुर, डीसी पठानकोट, डीसी कांगड़ा, एसडीएम मुकेरियां, एसडीएम दसूहा, एसडीएम पठानकोट, एसडीएम ज्वाली, एसडीएम नूरपुर, एसडीएम फतेहपुर व एसडीएम इन्दौरा, थाना प्रभारी तलवाड़ा, थाना प्रभारी हाजीपुर, थाना प्रभारी मुकेरियां, थाना प्रभारी दसूहा, थाना प्रभारी इंदौरा व थाना प्रभारी ज्वाली को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

नंगल: एक दिन में बढ़ा भाखड़ा डैम का 10 फुट जलस्तर 

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश व बादल फटने की घटनाओं के कारण भाखड़ा डैम के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है और बीते एक दिन में ही भाखड़ा डैम की गोबिंद सागर झील के स्तर में 10 फुट की वृद्धि दर्ज की गई। इसकी पुष्टि खुद बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में गोबिंद सागर झील में पानी की आमद एक लाख 55 हजार 395 क्यूसिक दर्ज की गई। अब भाखड़ा का जलस्तर 1625.05 फुट तक जा पहुंचा है। भाखड़ा डैम से टरबाइनों के माध्यम से बिजली उत्पादन हेतु 18330 क्यूसिक पानी ही छोड़ा गया, जिसका सीधा मतलब है कि मैनेजमेंट द्वारा अभी पानी स्टोरेज किया जा रहा है। बीबीएमबी मुख्य अभियंता ने लोगों से बेवजह अफवाह फैलाने से बाज आने की चेतावनी देते हुए कहा कि अभी फ्लड गेटों से भी पानी लगभग 20 फुट की दूरी पर है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं।

उन्होंने साफ किया कि भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील की भराई का सीजन 20 मई से 21 सितंबर तक होता है और पानी को 1680 फुट तक स्टोरेज किया जा सकता है जो अभी 55 फुट कम है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नंगल डैम से सतलुज नदी में भी रूटीन के अनुसार 640 क्यूसिक पानी ही छोड़ा जा रहा है और इसके अलावा नंगल हाइडल में 11070 और श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में 7240 क्यूसिक पानी छोड़ा गया जो रूटीन से भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed