{"_id":"581ed5554f1c1bf77eb371e5","slug":"more-than-hundred-vehicles-clashed-in-haryana-due-to-dense-fog-five-killed-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा धुंधः हाइवे पर टकराई 100 से ज्यादा गाड़ियां, 5 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा धुंधः हाइवे पर टकराई 100 से ज्यादा गाड़ियां, 5 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की हवा जहरीली हुई तो हरियाणा में धुंध बनी जानलेवा। आज हाइवे पर 100 से ज्यादा गाड़ियां भिड़ गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। नेशनल हाइवे नंबर एक पर धुंध इतनी घनी थी कि एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।
इसमें जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 50 लोग घायल हुए। हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे का है। गाड़ियों के टकराते ही चीख पुकार मच गई। किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए? हादसे के चलते हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

अकेले करनाल में 70 से ज्यादा वाहन टकराए
घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल में नीलोखेड़ी के पास कई वाहन आपस में टकराए। वहां पर बचाव अभियान चल रहा था कि कई अन्य जगहों पर वाहनों के भिड़ने की खबर आ गई। अकेले करनाल में ही नेशनल हाईवे पर लगभग 70 वाहनों के भिड़ने की सूचना है।
नमस्ते चौक पर हुए हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। उसकी पहचान यमुनानगर नगर की 55 वर्षीय पंकज बाला के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में लड़के की सगाई के प्रोग्राम में जा रही थी।

कोहरे ने रोहतक में ली तीन लोगों की जान
घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
कोहरे के चलते रोहतक-गोहाना रोड पर पर भी 6-7 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इस हादसे में 3 लोगों के मरने की खबर है, वहीं 2-3 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना रोहतक-गोहाना रोड पर स्थित गांव घिलौड़ के पास की है।
सुबह कोहरा इतना घना था कि हाईवे पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर थे। इस बीच एक ऑटो चालक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद एक-एक करके पांच-छी और वाहन भी टकरा गए।
घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं इसके चालक और इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और हादसे की जांच जारी है।