फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 500 People return from Nizammuddin Markaj In Haryana

मरकज से लौटे 500 से ज्यादा लोग हरियाणा पहुंचे, 89 विदेशी भी शामिल, स्वस्थ होने पर किए जाएंगे डिपोर्ट

Wed, 01 Apr 2020 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
More than 500 People return from Nizammuddin Markaj In Haryana
हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल होने वाले 524 लोगों के हरियाणा में आने का खुलासा हुआ है। यह लोग हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर आए हैं। इनमें 89 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सभी को गृह विभाग की ओर से सर्च कर लिया गया है। जिनकी स्वास्थ्य जांच का काम चल रहा है।

विज्ञापन


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने निजामुद्दीन की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश में भी इनके आने की पुष्टि की है। प्रदेश के अंदर विभिन्न स्थानों पर कुल 524 लोग आए हैं। राज्य के गृह विभाग की टीमों ने काम पूरा कर लिया है, इनमें जिनकी भी हालत संदिग्ध है। इन सभी को आइसोलेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन


विज ने कहा कि हमारे पास मास्क, वेंटिलेटर आदि सामान की कोई कमी नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई भी राज्य में मरीज पॉजिटिव होने के बावजूद वेंटिलेटर पर नहीं है। विज ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने स्टाफ को भी अपना खास ख्याल रखने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सुरक्षा और सावधानी के साथ में काम करें। राज्य में वैसे सरकार के पास 190 वेंटिलेटर हैं, प्राइवेट को भी मिला लें तो उनकी संख्या 722 बनती है। उन्होंने राज्य में विदेश से आए दो सौ लोगों के लापता होने के मामले में कहा कि इनमें से काफी लोग विदेश लौट भी गए हैं। बाकी प्रशासन जांच पड़ताल और डाटा जुटाने में लगा है।

चार अंबाला में भी मिले

अनिल विज ने बताया कि निजामुद्दीन से आने वालों में चार अंबाला में भी आए हैं। ये चारों ही बाहर के रहने वाले व संदिग्ध हैं, इसीलिए आइसोलेशन में रखा गया है।

विदेशियों का स्वास्थ्य ठीक पाया तो करेगे डिपोर्ट
जिन 89 विदेशी लोगों का हरियाणा में पता लगा है, उन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इस जांच के बाद में अगर जरूरत हुई तो उनको भर्ती किया जाएगा। इसके बाद में जिनकी भी सेहत ठीक होगी, उन सभी को केंद्र की एडवाइजरी के हिसाब से डिपोर्ट किया जाएगा। हरियाणा में आने वाले लोगों में विदेशियों के अलावा बाकी प्रदेशों के लोगों की संख्या अच्छी खासी है। इनमें तमिलनाडु, यूपी, तेलंगाना सहित कई राज्यों के लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed