फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More Questions asked regarding Corona Vaccination on Covid Help Desk in Chandigarh

कोविड हेल्पडेस्क : सबसे ज्यादा पूछे जा रहे टीकाकरण से जुड़े सवाल, मेडिकल किट की जानकारी भी मांग रहे लोग 

Sat, 10 Apr 2021 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 11:00 AM IST
सार

  • कोविड के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ को सात जोन में बांटकर जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • 40 फीसदी सवाल टीकाकरण से और 40 फीसदी ही होम आइसोलेशन मेडिकल किट से जुड़े

विज्ञापन
More Questions asked regarding Corona Vaccination on Covid Help Desk in Chandigarh
कोविड हेल्प डेस्क - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क पर 80 प्रतिशत कॉल होम आइसोलेशन मेडिकल किट व टीकाकरण से जुड़ी जानकारी वाले आ रहे हैं। हेल्पडेस्क पर कॉल करने वाले 40 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बात की जानकारी चाहिए कि उनका होम आइसोलेशन मेडिकल किट उन तक कब तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


वहीं इसके बराबर यानी 40 प्रतिशत कॉल करने वाले लोग टीका लगवाने से संबंधित जानकारी ले रहे हैं, जबकि 20 प्रतिशत कॉल में कोरोना के लक्षण, बुखार आना, एंबुलेंस भेजने और ऐसे अन्य कॉल शामिल हैं।
विज्ञापन



अस्पताल नहीं आना.. घर पर भेज दीजिए मेडिकल किट
कोरोना संक्रमित ज्यादातर मरीज अस्पताल भर्ती होने के बजाय घर पर आइसोलेशन में रहना चाह रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा कॉल होम आइसोलेशन मेडिकल किट भिजवाने के लिए आ रही हैं। किट मंगवाने की सूचना के साथ ही, किट न पहुंचने की शिकायत और किट में उपलब्ध सामग्री को प्रयोग करने संबंधी जानकारी के लिए कॉल किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां, कब और कैसे लगेगा टीका

टीकाकरण अभियान की रफ्तार के साथ ही हेल्पडेस्क पर आने वाले कॉल की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले लोग कोविड-19 से जुड़े सवालों के जवाब व अपनी परेशानियों के समाधान के लिए हेल्पडेस्क पर कॉल करते थे, लेकिन अब कोविड के साथ ही टीकाकरण कब से लगना शुरू होगा, कहां लगेगा और टीका लगवाने के लिए क्या करना होगा, जैसे सवाल ज्यादा संख्या में पूछे जा रहे हैं।

20 दिनों में 9 हजार से ज्यादा कॉल
कोरोना के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन 400 से 500 कॉल आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 दिनों में 9 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्पलाइन नंबर की मदद ली है। इनमें से कॉल का वर्गीकरण इस प्रकार है- 
 

ये हैं हेल्प डेस्क के नम्बर

अस्पताल                                                    हेल्प डेस्क नंबर
जीएमएसएच-16                                       2752038, 9779558282
                                                          0172-2720105, 0172-2728703
सिविल अस्पताल सेक्टर-22                              7087577447
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-45               0172-2634074
एक जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा               0172-2738087
ईस्ट जोन जीएमसीएच-32                                 9646121642
 


मेडिकल किट, होम आइसोलेशन से जुड़े सवाल : 40 प्रतिशत
कोरोना टीकाकरण के सवाल :  40 प्रतिशत
बुखार व अन्य सूचनाओं से जुड़े सवाल :  20 प्रतिशत

शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा कॉल कोविड से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए आते थे, लेकिन धीरे-धीरे टीकाकरण से जुड़े कॉल उसकी बराबरी में आने लगे हैं। जनता की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क के नंबरों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 कर दी गई है। -डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed