कोविड हेल्पडेस्क : सबसे ज्यादा पूछे जा रहे टीकाकरण से जुड़े सवाल, मेडिकल किट की जानकारी भी मांग रहे लोग
- कोविड के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ को सात जोन में बांटकर जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- 40 फीसदी सवाल टीकाकरण से और 40 फीसदी ही होम आइसोलेशन मेडिकल किट से जुड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क पर 80 प्रतिशत कॉल होम आइसोलेशन मेडिकल किट व टीकाकरण से जुड़ी जानकारी वाले आ रहे हैं। हेल्पडेस्क पर कॉल करने वाले 40 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बात की जानकारी चाहिए कि उनका होम आइसोलेशन मेडिकल किट उन तक कब तक पहुंच जाएगा।
वहीं इसके बराबर यानी 40 प्रतिशत कॉल करने वाले लोग टीका लगवाने से संबंधित जानकारी ले रहे हैं, जबकि 20 प्रतिशत कॉल में कोरोना के लक्षण, बुखार आना, एंबुलेंस भेजने और ऐसे अन्य कॉल शामिल हैं।
अस्पताल नहीं आना.. घर पर भेज दीजिए मेडिकल किट
कोरोना संक्रमित ज्यादातर मरीज अस्पताल भर्ती होने के बजाय घर पर आइसोलेशन में रहना चाह रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा कॉल होम आइसोलेशन मेडिकल किट भिजवाने के लिए आ रही हैं। किट मंगवाने की सूचना के साथ ही, किट न पहुंचने की शिकायत और किट में उपलब्ध सामग्री को प्रयोग करने संबंधी जानकारी के लिए कॉल किए जा रहे हैं।
कहां, कब और कैसे लगेगा टीका
20 दिनों में 9 हजार से ज्यादा कॉल
कोरोना के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन 400 से 500 कॉल आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 दिनों में 9 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्पलाइन नंबर की मदद ली है। इनमें से कॉल का वर्गीकरण इस प्रकार है-
ये हैं हेल्प डेस्क के नम्बर
जीएमएसएच-16 2752038, 9779558282
0172-2720105, 0172-2728703
सिविल अस्पताल सेक्टर-22 7087577447
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-45 0172-2634074
एक जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा 0172-2738087
ईस्ट जोन जीएमसीएच-32 9646121642
मेडिकल किट, होम आइसोलेशन से जुड़े सवाल : 40 प्रतिशत
कोरोना टीकाकरण के सवाल : 40 प्रतिशत
बुखार व अन्य सूचनाओं से जुड़े सवाल : 20 प्रतिशत
शुरुआती दौर में सबसे ज्यादा कॉल कोविड से जुड़े सवालों के जवाब जानने के लिए आते थे, लेकिन धीरे-धीरे टीकाकरण से जुड़े कॉल उसकी बराबरी में आने लगे हैं। जनता की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क के नंबरों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 कर दी गई है। -डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16