फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon will knock in the city after June 30, normal rainfall is expected

Chandigarh News: 30 जून के बाद शहर में मानसून देगा दस्तक, सामान्य वर्षा की उम्मीद

Sat, 27 May 2023 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will knock in the city after June 30, normal rainfall is expected
चंडीगढ़। शहर में पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून 30 जून के बाद दस्तक दे सकता है। इस साल वर्षा सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मानसून के सामान्य दिनों में ही आगमन की उम्मीद है। आने वाले दिनों में और भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम भी बदला हुआ है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाने और शहर के कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूरे दिन धूप निकली रही। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से शहर का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी और 30 मई को तापमान 31 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम में आया यह बदलाव अगले पांच दिन और देखने को मिलेगा। इस दौरान शहर में कभी बादल छा सकते हैं, कभी धूप निकलेगी और कभी अचानक बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि शनिवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन


पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम - न्यूनतम
27 मई- 34- 23
28 मई- 35- 22
29 मई- 33- 23
30 मई- 31- 22
31 मई- 33- 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed