फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon Rain in Punjab all update alert for many districts

Punjab Weather: मानसून के एक हफ्ते में ही सामान्य से 34 एमएम अधिक बरसात, 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Fri, 05 Jul 2024 07:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:43 AM IST
सार

पूरे उत्तर भारत में मानसून आ चुका है। वहीं पंजाब में मानसून के तीन चार दिन में ही अच्छी बरसात हुई है। आज भी कई जिलों के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
Monsoon Rain in Punjab all update alert for many districts
पंजाब में मानसून - फोटो : फाइल

विस्तार

पूरे पंजाब में मानसून दस्तक दे चुका है। तीन-चार दिन की बारिश से ही एक सप्ताह में सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक पानी बरस चुका है। अब तक सामान्य 26.7 एमएम बारिश होनी थी, जो कि 35.8 एमएम हो चुकी है। विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मोगा के गांव समाध भाई में तेज आंधी और बारिश के कारण घर के दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी हो गए। जगरांव में वीरवार की आधी रात को हुई मानसून की पहली बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। इस कारण वॉर्ड 10, 18 व पुरानी मंडी की दुकानों में पानी भर गया। लुधियाना के गांव भूखड़ी कलां में एक मकान में रहने वाले कर्मजीत सिंह के कमरे की छत गिर गई, जिसमें उनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और सात महीने की बेटी को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पठानकोट में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 154-ए पर दुनेरा से दो किलोमीटर आगे कच्ची सड़क पर एक भरे ट्रक के फंसने से सुबह 6 से 11 बजे तक रास्ता बंद रहा। ऐसे में दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर में शुक्रवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में पंजाब में प्रमुख तौर पर अमृतसर में 5.4 एमएम, लुधियाना में 47.6, पटियाला में 1.2, फरीदकोट में 3.2, बरनाला में 35.5, एसबीएस नगर में 33.1, फरीदकोट में 3.0, रोपड़ में 18.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed