{"_id":"5d361f6b8ebc3e6cc60b3801","slug":"monsoon-is-once-again-going-to-be-active-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा समेत 11 राज्यों में अगले 24 घंटों में बिजली गिरने की चेतावनी, 27 तक जमकर बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा समेत 11 राज्यों में अगले 24 घंटों में बिजली गिरने की चेतावनी, 27 तक जमकर बरसेंगे बादल
Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली
- फोटो : फाइल फोटो
दो-तीन दिनों के ब्रेक के बाद मानसून एक बार फिर हरियाणा में सक्रिय होने जा रहा है। बादलों के जमकर बरसने से पहले कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हरियाणा समेत 11 राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 24 से 27 जुलाई तक जमकर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सीजन में 22 जुलाई तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहे हरियाणा को मानसून इस हफ्ते बारिश से सराबोर कर सकता है। इस अवधि में करनाल और कुरुक्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के 20 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बहुत कम बारिश के चलते मेवात, पंचकूला और पानीपत में हालात सूखे से हैं। सोमवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि, मंगलवार को भी बादलवाही के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 24 से 26 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कहां कम, कहां ज्यादा बारिश (प्रतिशत में)
मेवात -74
पंचकूला -71
पानीपत -67
पलवल -58
फरीदाबाद -57
गुरुग्राम -55
रोहतक -51
करनाल +20
कुरुक्षेत्र +1