फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monkey bites woman's death, parents protest at police station

बंदर के काटने से युवती की मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, हंगामा

Thu, 02 Mar 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 02 Mar 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
Monkey bites woman's death, parents protest at police station
बंदर के काटने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव सोहाना में पति संग रह रही एक युवती की सेक्टर-32 जीएमसीएच में मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब लड़की के परिजन शहर पहुंचे। लड़की की मौसी ने मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया। वह संस्कार से पहले शव को फेज-8 थाने ले आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोहाना में अजय और उसकी पत्नी सोनम रह रहे है। 21 फरवरी को सोनम को सोहाना में ही बंदर ने काट लिया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के बाद उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया था। वहां पर उसकी मंगलवार रात आठ बजे मौत हो गई। अस्पताल ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए। फेज-8 थाने में युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक उनकी लड़की को गैर कानूनी तरीके से भगाकर लाया था। इस संबंध में उन्नाव के थाने में केस भी दर्ज है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि लड़की की उम्र 14 साल है। उसकी मौत के लिए लड़का जिम्मेदार है। जबकि लड़के का कहना था कि सोनम की उम्र 19 साल है। उसने इस संबंध में आधार कार्ड भी पेश किया। लेकिन इलाका सोहाना थाने के अधीन होने के कारण मौके पर सोहाना पुलिस पहुंच गई। साथ ही उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया। युवक को हिरासत में लिया। इस संबंध में उन्नाव (यूपी) पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed