फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Money deducted from account, yet registration form not submitted

Chandigarh News: खाते से पैसे कटे, फिर भी जमा नहीं हुआ पंजीकरण फॉर्म

Thu, 25 May 2023 07:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Money deducted from account, yet registration form not submitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बहुत से विद्यार्थियों को पंजीकरण फॉर्म भरने में परेशानी आई। पंजीकरण शुल्क भरते समय खाते से पैसे कटने के बावजूद सर्वर ने ट्रांजेक्शन को असफल बताया।

सेक्टर-23 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं की छात्रा फॉर्म भरने के लिए हेल्पडेस्क के पास आई थी। लॉगिन आइडी सफलतापूर्वक बन गई लेकिन जब पंजीकरण शुल्क भरने की बारी आई तो सर्वर ने काम नहीं किया। पहली बार 200 रुपये खाते से पैसे कट गए पर सर्वर पर ट्रांजेक्शन फेल दिखाया। भुगतान के 10 मिनट के अंदर राशि वापस मिल गई। दूसरी बार भुगतान करने पर भी ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हुई और पैसे वापस आ गए। छात्रा की तीसरी बार रजिस्ट्रेशन फीस भरने की कोशिश भी नाकामयाब रही। हेल्पडेस्क से उसे अब 24 घंटे का इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया सहपाठियों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर इसका जिक्र किया था कि उन्हें पंजीकरण शुल्क भरने में दिक्कत आ रही थी। पैसे कटने के बावजूद ट्रांजेक्शन को फेल दिखाया जा रहा था। इसीलिए छात्रा अपने पिता के साथ फॉर्म भरने स्कूल आई थी। सभी स्कूलों में कंप्यूटर अध्यापक फाॅर्म भरने में बच्चों की मदद कर रहे हैं ताकि बच्चे कोई गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म भरने में समस्या आने पर इन्हें करें संपर्क

फॉर्म भरने में किसी भी तरह की समस्या आने पर विद्यार्थी अपने नजदीकी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जाकर हेल्पडेस्क पर तैनात अध्यापकों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा विभाग ने अकादमिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सुबह नौ बजे से लेकर 3 बजे तक विद्यार्थी इन्हें संपर्क कर सकते हैं।

अकादमिक हेल्पलाइन नंबर

नाम स्कूल फोन नंबर

दीपिका जीएमएसएसएस-46 9646040480

अंजू जीएमएसएसएस-8 9501034553

परविंदरजीत कौर जीएमएसएसएस-35 9876694582

जसपाल कौर जीजीएमएसएसएस-18 9872341016

रितु वीर जीएमएसएसएस-23 9915047574

नीरू गोयल जीएमएसएसएस-35 9888897235

सीमा जीएमएसएसएस-21 9815947042

रुपिंदर कौर जीएमएसएसएस-37बी 8968181211
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed