फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Money cap accused of extorting money from businessmen released on bail

Chandigarh News: कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का आरोपी मनी टोपी जमानत पर रिहा

Sun, 27 Aug 2023 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Money cap accused of extorting money from businessmen released on bail
चंडीगढ़। जिला अदालत ने शहर के कारोबारियों से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने अमनदीप को गैंगस्टर दीपू बनूड़ की निशानदेही पर गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर दीपू बनूड़ जेल से शहर में रंगदारी वसूलने का नेटवर्क चला रहा है। पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य लॉरेंस के नाम पर डरा-धमकाकर दीपू बनूड़ के लिए काम करते हैं और शहर के क्लब मालिकों, प्रॉपर्टी डीलर्स, होटल मालिकों समेत अन्य कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दीपू दीपू बनूड़ की निशानदेही पर मनी टोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मनी टोपी के वकील ने जमानत अर्जी में कहा कि पुलिस ने उसे केस में झूठा फंसाया है। उसने किसी से फिरौती नहीं मांगी थी। बता दें कि मामले में मनी की गिरफ्तारी के बाद दीपक उर्फ दीपा का नाम सामने आया था, जिसने पुलिस वालों पर केस में न फंसाने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए सीबीआई को शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर भाजपा नेता के भाई समेत दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल पवन पर भी केस दर्ज किया था। कांस्टेबल पवन अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed