फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monday was the hottest day of the season, mercury reached 35 degrees

Chandigarh News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 35 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of the season, mercury reached 35 degrees
चंडीगढ़। शहर में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखने लगी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इस वजह से दिन में गर्मी ज्यादा पड़ रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है लेकिन 13 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है। सोमवार को शहर का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। दिन के समय में काफी तेज धूप निकली। आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। 13 अप्रैल के बाद शहर के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को यह 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी दिन के समय में तेज धूप निकलेगी और शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed