फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   molestation with school girl in ambala, girls told Teacher's disgusting story

कैंट में स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़, बंद कमरे में फफक पड़ीं बच्चियां

Sun, 15 May 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Sun, 15 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
molestation with school girl in ambala, girls told Teacher's disgusting story
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक - फोटो : amar ujala

हरियाणा के अंबाला कैंट के सुभाष नगर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में एक सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक सामाजिक विज्ञान के टीचर राजेंद्र कुमार पर छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की बच्चियों ने उनके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कई दिनों से ये बच्चियां अपने साथ इस तरह के बर्ताव की यातनाएं झेल रही थीं। शुक्रवार को उस वक्त बच्चियों के सब्र का बांध टूट गया जब हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बंद कमरे में बच्चियों को हौसला देते हुए उनके बयान दर्ज किए। ये बच्चियां फफक कर रो पड़ीं और अपने साथ बीत रही यातनाओं की कहानी बयां कर दीं। बच्चियों की बात सुनकर हरियाणा बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सरदार परमजीत सिंह बड़ौला भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत मौके से ही डीसी अंबाला प्रभजोत सिंह से बातचीत की। उसके बाद नवनियुक्त डीईओ उमा शर्मा समेत अन्य शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सदस्य डॉ. संगीता माथुर व एसएचओ अंबाला सूरज प्रकाश की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कई बच्चियों के बयान लिए गए और तुरंत एसएस टीचर राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों के बयानों ने टीम को झकझोरा हरियाणा बाल संरक्षण आयोग समेत जब अन्य अफसरों व पुलिस ने बच्चियों से बातचीत की तो उनके बयान दिल को झकझोर देने वाले थे। इन बच्चियों के बयान सबसे पहले हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बंद कमरे में लिए। आयोग के सदस्य सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि बयानों में बच्चियों ने बताया कि संबंधित टीचर काफी दिनों से उन्हें तंग कर रहा था और उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल में अन्य टीचरों से भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब जब उन्होंने ये बात अपने घरों में बताई तो ही ये कार्रवाई हुई।

पीठ पर हाथ फेरते हुए अश्लील हरकतें करता था उन्होंने बताया कि आरोपी टीचर बच्चियों के गालों पर हाथ फेरता था और उनके हाथ अपने हाथ में लेकर बैठा रहता था। आरोपी टीचर उनसे कहता था कि यदि वे उनसे बातचीत नहीं करती तो उनका मन उदास हो जाता है। सदस्य के अनुसार बच्चियों ने यहां तक बताया कि आरोपी टीचर उनकी पीठ पर हाथ फेरते हुए अश्लील हरकतें करता था। इतना ही नहीं छुट्टी के बाद भी अपनी बाइक पर जबरन तीन-तीन बच्चियों को पीछे बैठने को मजबूर करता था और फिर बीच रास्ते में छोड़ देता था। सदस्य ने बताया कि रोती हुईं बच्चियों ने कहा कि उन्हें संबंधित टीचर से बचाएं, वरना वह स्कूल में आना और पढ़ना छोड़ देंगी।

दबंग महिला टीचर ने हिम्मत दिखाते हुए आवाज उठाई

molestation with school girl in ambala, girls told Teacher's disgusting story
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, जांच करती टीम - फोटो : amar ujala

दरअसल, इस स्कूल में इस तरह की यातनाएं झेल रहीं बच्चियों की हिम्मत स्कूल ही एक ‘मर्दानी’ टीचर ने बांधी। बच्चियों ने अपने साथ इस तरह की हरकतों के बारे में स्कूल की एक महिला टीचर को जब बताया तो उन्होंने ही बच्चियों का हौसला बांधते हुए इस यातना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। इसी महिला टीचर के हौसला बंधाने के बाद बच्चियों ने पहले अपने घर में इस बात का जिक्र किया और जब हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की टीम स्कूल में पहुंची तो वहां सारी यातनाओं की बातें खुलकर सामने रख दी।

शिक्षा विभाग ने एसएस टीचर को किया सस्पेंड इस घटना के दौरान तुरंत शिक्षा विभाग की नवनियुक्त डीईओ मैडम उमा शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले का जायजा लिया और डीसी अंबाला को तुरंत सारी मामले की रिपोर्ट दी। उन्होंने स्कूल के हेड टीचर, अन्य टीचरों व बच्चियों से भी बातचीत की। उधर, हरियाणा शिक्षा विभाग के आला अफसरों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद एसएस टीचर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

सरदार परमजीत सिंह, सदस्य, हरियाणा बाल संरक्षण आयोग ने बताया कि उनके पास किसी परिजन की ओर से ही एक गुप्त शिकायत आई थी। जब स्कूल पहुंचा तो हेड टीचर समेत अन्य शिक्षकों ने इस तरह की घटना से इनकार कर दिया, लेकिन एक दबंग महिला टीचर ने हिम्मत दिखाते हुए आवाज उठाई और फिर उसके बाद बच्चियों के बंद कमरे में जब बयान लिए गए तो स्तब्ध रह गया। बच्चियों ने एसएस टीचर राजेंद्र कुमार पर उनके साथ अश्लील हरकतें करने के कई तरह के आरोप लगाए।
 
सूरज, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट ने बताया कि पुलिस ने स्कूल के एसएस टीचर राजेंद्र कुमार के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे तुरंत काबू कर लिया है। टीचर को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
 
उमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट आला अफसरों को सौंप दी है। एसएस टीचर राजेंद्र को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह दुर्भाग्य है कि शिक्षकों का ध्यान पढ़ाने की बजाय किस ओर जा रहा है? दिल से बहुत पीड़ा हुई है, विभाग अपना काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed