{"_id":"5c26191ebdec2256a2237c44","slug":"molestation-with-a-woman-in-ludhiana-by-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः दांतों में था दर्द, इलाज के लिए क्लीनिक गई महिला...डॉक्टर ने कर दी ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः दांतों में था दर्द, इलाज के लिए क्लीनिक गई महिला...डॉक्टर ने कर दी ये हरकत
Sat, 29 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के दांतों में दर्द रहता था। परेशान महिला इलाज के लिए एक डेंटल क्लीनिक पर गई। इलाज करने के बहाने डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकियां दी। महिला की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर को पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद इसकी शिकायत थाना हैबोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर अनूप जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला मरीज की शिकायत के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसके दांत में दर्द हो रहा था। वह दांत चेक कराने के लिए बुधवार की देर शाम को आरोपी डॉक्टर के पास गई। इलाज के दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकियां दीं। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। डॉक्टर के साथ की गई मारपीट भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन