फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation victim father emotional post on facebook

बेटी से छेड़छाड़ के बाद IAS पिता ने फेसबुक पर लिखी इमोशनल पोस्ट

Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
molestation victim father emotional post on facebook
फेसबुक यूजर
बेटी से बीच सड़क छेड़छाड़ हुई तो आईएएस पिता को चोट पहुंची और उन्होंने फेसबुक पर दर्द उड़ेल दिया। दो बेटियों होने के नाते मुझे लगता है कि इस मामले का तर्कसंगत निष्कर्ष निकलना चाहिए। गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। जैसा कि मुझे पता चला कि गुंडे प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कानून को अपना काम करना चाहिए, जैसे कि उनसे उम्मीद की जाती है। हम सभी जानते हैं कि उत्पीड़न के अधिकांश मामले रिपोर्ट नहीं किए जाते या फिर आरोपियों को छोड़ दिया जाता है। ऐसे मामलों में यदि आरोपी प्रभावशाली परिवारों से हो तो उनका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
विज्ञापन


मुझे लगता है कि यदि ऐसे आरोपियों के खिलाफ हम जैसे लोग नहीं खड़े होंगे तो देश में दूसरे व्यक्ति भी ऐसा नहीं कर सकेंगे। यदि मैं इस मामले में अपनी बेटी के साथ नहीं हूं तो मैं अपने पिता होने का कर्त्तव्य पूरा करने में असफल माना जाऊंगा। मैं इस पूरे प्रकरण को दो कारणों से साझा कर रहा हूं। पहला, इस पूरे मामले में क्या हुआ, उसकी स्पष्ट जानकारी सभी को होनी चाहिए। दूसरा, यदि इस केस में जरूरत पड़ी तो आपसे समर्थन चाहूंगा। हमारा स्पष्ट इरादा है कि आरोपियों ने जो किया, उसकी उन्हें सजा मिले। हमारा मकसद उनके परिवार या रिश्तेदारों को नुकसान पहुंचाने का नहीं है।
विज्ञापन


हम अच्छी तरह से जानते हैं कि यह संघर्ष आसान नहीं है। हो सकता है कि आरोपी अपने प्रभाव की वजह से पीड़िता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसे बदनाम भी कर सकते हैं। कुछ दोस्त मुझे इस तरह के संघर्ष करने पर बेवकूफ ठहरा सकते हैं। हालांकि, मैं जानता हूं कि मेरी बेटी को जो दुख व ठेस पहुंची, उसे इतनी जल्दी भुलाया नहीं जा सकता। अगर हम दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश में नहीं रहेंगे तो देश की सभी बेटियों को दुख पहुंचेगा। हो सकता है कुछ बेटियां मेरी बेटी के तरह भाग्यशाली न हो। किसी को तो खड़ा होना होगा। जब तक हम लड़ सकते हैं, हमें लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

molestation victim father emotional post on facebook
subhash brala son charged for molestation
हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस की 24 वर्षीय बेटी का पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। सेक्टर -26 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी (छेड़छाड़), 341 (रास्ता रोकने की कोशिश) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की (एचआर-23 जी 1008) सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है

। जमानती धारा जुड़े होने के कारण दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे थाने से ही जमानत दे दी गई। आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में पीड़िता ने सूचना दी कि दो युवक सेक्टर सात से उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पीसीआर वैन ने चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के पास से आरोपियों को दबोच लिया। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को तीन बार ओवरटेक करने की कोशिश की।

गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को सेक्टर 26 पुलिस थाने ले गई। युवती भी रात में थाने पहुंची। उसने अपने भाई को भी थाने बुलाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed