फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohan bhagwat about Rashtriya Swayamsevak Sangh

संघ प्रमुख भागवत का राजनीति पर बड़ा बयान

Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat about Rashtriya Swayamsevak Sangh

देश के प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री भी संघ से जुडे़ हैं, लेकिन मैं राजनीति से संबंध नहीं रखता। हमारे कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक पार्टियों में भी होंगे। सभी से सिर्फ संघ के स्वयं सेवक होने के नाते बात होती है। संघ कोई अखिल भारतीय अखाड़ा नहीं है। जो भी यहां आता है, उसका स्वागत किया जाता है। बस शर्त यह है कि वह देशभावना से आए।

विज्ञापन


बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में चल रहे आरएसएस के तरुणोदय शिविर के अंतिम दिन रविवार को सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने यह बात कही। भागवत ने कहा कि शाखा का कार्यक्रम मैदान में होता है, यहां कोई द्वार नहीं होता। शिविर में आओ भगवे, देश, मातृभूमि, पूर्वजों को नमन करो और जुट जाओ काम में। 90 सालों से हम काम कर रहे हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख अच्छे स्वयंसेवक कार्यरत हैं।
विज्ञापन


डॉ. भागवत ने कहा कि भारत से सभी को आशाएं हैं। इसे जगाने की जरूरत है। संपूर्ण विश्व जानता है कि यहीं से कुछ होगा। हमारे में क्षमता है बस अपने पुरुषार्थ को जागृत करना होगा। भगवान भी उन्हीं की मदद करते हैं जो स्वयं उद्यम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'देश को सिरमौर बनाने युवा आगे आएं'

mohan bhagwat about Rashtriya Swayamsevak Sangh

डॉ. भागवत ने कहा कि भारत प्राचीन काल से दुनिया का सिरमौर रहा है। कुछ कालचक्र घटनाओं को छोड़ दें तो हमने हर क्षेत्र में कीर्तिमान गढ़े हैं। देश फिर से दुनिया का सिरमौर बने, इसके लिए युवाओं को भारत की आत्मा की पहचान कर देश के विकास में अपनी भूमिका निर्धारित करनी होगी।

युवाओं में जोश भरते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वे देशहित में कार्यों का निर्धारण कर भविष्य की योजनाएं बनाएं। भागवत ने कहा कि संघ को समझना है तो संघ को नजदीक से जानना होगा। संघ के बाहरी रूप को देख लोग अनेकों विचार बनाते हैं। कोई इसे राजनीतिक संगठन समझता है, कोई व्यायामशाला या कोई नाटक मंडली।

संघ विशुद्ध रूप से राष्ट्र के प्रति जीने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करने का निर्माण केंद्र है। संघ केवल पुरुषों में ही काम नहीं करता, अपितु बहनों में राष्ट्र के प्रति भाव जगे, उसके लिए राष्ट्र सेविका समिति कार्य कर रही है। उन्होंने कहा जनमानस जब समाज के मूल्यों के प्रति गर्व महसूस करना शुरू करेगा, तभी देश उन्नति की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed