फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali's Airport Road took the lives of 73 people in 5 years

Chandigarh News: मोहाली के एयरपोर्ट रोड ने 5 साल में ली 73 लोगों की जान

Sat, 23 Mar 2024 05:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Mohali's Airport Road took the lives of 73 people in 5 years
चंडीगढ़। मोटर वाहन एक्ट के प्रावधानों की अनदेखी और तेज रफ्तार ने अकेले मोहाली के 21 किलोमीटर के एयरपोर्ट रोड पर 5 साल में 176 वाहन हादसों ने 73 लोगों की जान ले ली है। पंजाब पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि 2017 से 21 के बीच हादसों की संख्या में तेजी आई है और यह करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। याचिका दाखिल करते हुए कुंवर पाहुल सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि मोटर वाहन नियमों की अनदेखी के चलते पंजाब में और खास तौर पर मोहाली में वाहन हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। याची ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर 2017 में 10, 2018 में 11, 2019 में 17, 2020 में 19 तो वहीं 2021 में 36 लोगों की जान गई है। ऐसे में इन जांच साल में हादसों की संख्या करीब साढे तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है। याची ने बताया कि इन हादसों में से 80 प्रतिशत ऐसे हैं जिनमें दोपहिया वाहन, साइकिल सवार व पैदल लोगों की मौत हुई है। 20 मार्च 2023 को मर्सिडीज कार ने तीन लोगों की जान ले ली थी, तो वहीं 10 नवंबर 2023 को मर्सिडीज से हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई थी। हाल ही में 10 मार्च को भी एक मर्सिडीज बेकाबू होकर एक वेंडर की दुकान में घुस गई थी और वेंडर की मौत हो गई। याची ने बताया कि इस प्रकार के हादसों के लिए रफ्तार जिम्मेदार है और ऐसे में इस पर लगाम लगाने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और पुलिस अपना काम और अधिक मुस्तैदी से करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed