Highcourt: धर्म का सहारा लेकर रोका रास्ता, कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन पर मोहाली एसएसपी का हलफनामा
हाईकोर्ट को बताया गया कि प्रदर्शनकारी अपनी ढाल के तौर पर धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं और इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश रखा है। प्रशासन के प्रयासों के चलते प्रदर्शनकारियों की संख्या घट कर 150 रह गई है।
विस्तार
यह भी पढ़ें: जूनियर कोच यौन शोषण केस: चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट से रोज चौंकाने वाले खुलासे, मंत्री संदीप सिंह पर कसा शिकंजा
कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से मोहाली के एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है और जल्द ही इस मामले का हल निकाल लिया जाएगा। मोहाली-चंडीगढ़ मार्ग को एक तरफ से खोल दिया गया है और जल्द ही पूरा खोल दिया जाएगा।
इसके साथ ही हाईकोर्ट को बताया गया कि प्रदर्शनकारी अपनी ढाल के तौर पर धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं और इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश रखा है। प्रशासन के प्रयासों के चलते प्रदर्शनकारियों की संख्या घट कर 150 रह गई है। हाईकोर्ट ने अब इन्हें जल्द मार्ग से हटाकर किसी अन्य स्थान पर भेजने के लिए पंजाब सरकार को 4 सप्ताह की मोहलत दी है।