फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali police prepared pocket booklet to catch gangsters

अब पुलिस से बच नहीं सकेंगे गैंगस्टर्स, हाईटेक जाल बिछाया गया है

Fri, 05 May 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 05 May 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
mohali police prepared pocket booklet to catch gangsters
मोहाली पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने पूरी प्लानिंग से अपना जाल बिछा दिया। आरोपी सीधे पुलिस के हाथ आ जाएं इसके लिए खास तैयारी की गई है। मोहाली पुलिस ने गैंगस्टरों की एक पॉकेट साइज बुकलेट तैयार की है। इसमें आठ मुख्य गैंगस्टरों की फोटो व पते हैं। यह बुक लेट सभी पुलिस मुलाजिमों को बांटी जा रही है। मुलाजिमों को हर समय में इस बुकलेट अपनी जेब में रखनी होगी। साथ ही उन्हें उक्त व्यक्ति कहीं भी दिखते है तो तुरंत गिरफ्तार करना होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस द्वारा उक्त बुकलेट कलरफुल तैयार की गई। वहीं, आसानी से जेब में कैरी की जा सकती है। इसके पीछे सोच यही है कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में आ सके। जिक्रयोग है कि लगातार राज्य में कई वारदातें हो रही है। ऐसा अंदेशा भी जताया  जा रहा है कि उसमें उक्त गैंगस्टर ही शामिल हो सकते हैं। लेकिन गैंगस्टरों की शक्त व पते आदि के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। इसके चलते पुलिस विभाग द्वारा उक्त बुक तैयार की गई है।
विज्ञापन


वरना, आई-20 व फॉर्च्यूनर पर रखनी होगी नजर
बुकलेट के कवर पेज पर भी हिदायत दी गई है कि वह वरना, आई-20 व फॉर्च्यूनर कारों पर भी नजर रखें। साथ ही इनको चेक करते समय इन अपराधियों पर भी नजर रखी जाए।

बलौंगी का कॉली भी गैंगस्टरों की सूची
मोहाली शहर का रविंदर कॉली निवासी बलौंगी भी उक्त आठ गैंगस्टरों की सूची में है। उसने लारेंस बिश्नोई को पुलिस कस्टडी से भगाने में सहयोग दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed