फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali mayor election: vote today

मोहाली मेयर चुनाव स्थगित, अकाली और कांग्रेसी भिड़े

Tue, 18 Aug 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 18 Aug 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
mohali mayor election: vote today

अकालियों और कांग्रेसियों में झड़प और पत्थरबाजी के बाद मोहाली चुनाव स्थगित कर दिए गए। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि पिछले 6 महीने से मोहाली नगर निगम का मेयर चुनने की कवायद चल रही थी। अकाली और कांग्रेसी आमने-सामने थे। आज मेयर का चुनाव होना था, अचानक घटनास्थल पर बवाल मच गया। पत्थरबाजी शुरू हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने चुनाव रद्द कर दिया।

विज्ञापन


नगर निगम सदन की स्थिति: नगर निगम चुनाव में अकाली दल के 17 और भाजपा के छह षार्षद जीते थे। जबकि, कांग्रेस के 14 पार्षदों को विजय हासिल हुई थी। अकाली दल से बगावत कर आजाद ग्रुप बनाने वाले कुलवंत सिंह के गुट के 11 पार्षद चुनाव जीते थे। हालांकि, कुलवंत गुट की पार्षद अमतेश्वर का कार हादसे में निधन हो गया था। वहीं, दो निर्दलीय पार्षदों ने भी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा गठबंधन के 23 पार्षद जीत हैं। कांग्रेस के पास 14 पार्षदों के अलावा एक्स आफिशियो मेंबर के तौर विधायक बलबीर सिंह सिद्धू का भी एक वोट है। पर यह दोनों दल अपने दम पर अकेले मेयर नहीं बना सकते हैं। क्योंकि मेयर बनाने के लिए 26 वोटों का जादुई आंकड़ा चाहिए। वह किसी के पास नहीं है। ऐसे में सारा दारोमदार आजाद ग्रुप पर ही है। कोई भी दल आजाद ग्रुप से मिलकर या इस ग्रुप में सेंध लगाकर ही मेयर की कुर्सी हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली भाजपा गठबंधन अगर दोनों निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ मिला लेता है तो उसके 25 पार्षद हो जाएंगे। जबकि, मेयर का पद हासिल करने के लिए एक और पार्षद की जरूरत पड़ेगी। कांग्रेस के पार्षदों के टूटने का आसार नहीं दिखाई दे रहा है। क्योंकि सभी पार्षद विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के खास सिपहसालार हैं। ऐसे में शिअद-भाजपा गठबंधन को या तो आजाद ग्रुप में सेंध लगानी होगी या फिर कुलवंत सिंह के साथ समझौता करना होगा।


कांग्रेस के पास भी यही विकल्प है। दूसरे फार्मूले के तहत कांग्रेस, आजाद और दो निर्दलीय जादुई आंकड़े तक पहुंच सकते है। कांग्रेस और कुलवंत के गठबंधन को मेयर बनाने के लिए निर्दलीय पार्षद जरूरी है। पर शिअद-भाजपा और कुलवंत के बीच समझौत हुआ वो इनके बगैर भी आसानी मेयर बन सकता है।

किस दल के कितने पार्षद
अकाली दल--------17
कांग्रेस--------------14
भाजपा--------------06
आजाद ग्रुप---------10
निर्दलीय------------02
कुल----------------49

मेयर बनाने के लिए 26का आंकड़ा चाहिए

कांग्रेस का समीकरण
कांग्रेस--------14
आजाद ग्रुप---10
निर्दलीय------02
कांग्रेस विधायक-----01
कुल-----------------27

शिअद का समीकरण
शिअद-------17
भाजपा-------06
निर्दलीय------02
आजाद ग्रुप----01
कुल----------26
आजाद ग्रुप का समीकरण
शिअद---------17
भाजपा---------06
आजाद---------10
कुल------------33

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed