फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali mayor election on 28 august, security arrangements

मोहाली मेयर चुनाव में इस बार नहीं चलेगी हुड़दंगबाजी

Thu, 27 Aug 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 27 Aug 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
mohali mayor election on 28 august, security arrangements

28 अगस्त यानी कल होने जा रहे मोहाली मेयर चुनाव में इस बार हुड़दंगबाजी नहीं चलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सेक्टर-68 स्थित नगर निगम भवन में शुक्रवार को होने वाले मेयर चुनाव में इस बार सुरक्षा पहरा काफी मजबूत होगा। नगर निगम भवन के अंदर तो दूर बाहर भी परिंदा पर नहीं मार पाएगा।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट तेजिंदर पाल सिद्धू ने चुनाव वाले दिन निगम भवन के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश दिए है। ऐसे में निगम भवन के पास पांच या पांच से अधिक लोग एक साथ नहीं खड़े हो पाएंगे। वहीं, यह आदेश पैरा मिलेट्री फोर्स, मिलेट्री फोर्स, सरकारी ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारी, धार्मिक रस्मों में शामिल होने जा रहे लोगों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को नगर निगम भवन में मेयर चुनाव तय किया गया था। लेकिन, सत्ताधारी अकाली-भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं था। ऐसे में उनके पार्षदों में सदन के अंदर जमकर तोड़फोड़ की थी। जैसे ही उनके समर्थकों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने निगम भवन के बाहर खड़े कांग्रेसी और आजाद ग्रुप के पार्षदों पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थर और ईंटें चलीं थीं। इस दौरान विधायक सिद्धू और कई पार्षदों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। वहीं, माहौल खराब होता देख मंडल कमिश्नर एस राजू ने चुनाव कैंसिल कर दिया था।


दूसरी तरफ कांग्रेसी गुट के पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने अदालत में इस सारे घटना क्रम पर याचिका दायर की थी। इसके बाद अदालत ने चुनाव वाले दिन पुख्ता सुरक्षा इंतजाम व वीडियोग्राफी करवाने के आदेश प्रशासन को दिए थे। अदालत ने साफ किया है कि यदि नियमों की पालना नहीं होगी, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed