फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Conspiracy to spoil atmosphere of Punjab failed before Republic Day

Mohali: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, पांच साजिशकर्ताओं के खिलाफ केस

Mon, 23 Jan 2023 06:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jan 2023 06:15 AM IST
सार

एसएसओसी के मुताबिक बब्बर खालसा और सिख फॉर जस्टिस ने 26 जनवरी को पंजाब में आतंकी हमले की साजिश रची है। मुख्य साजिशकर्ता इग्लैंड में बैठा परमजीत सिंह उर्फ पम्मा है, जो बब्बर खालसा से जुड़ा है।

विज्ञापन
Mohali Conspiracy to spoil atmosphere of Punjab failed before Republic Day
पंजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने 26 जनवरी से पहले पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की साजिश काे नाकाम किया है। इसकी साजिश बब्बर खालसा व प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के चार आतंकी और जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने रची थी। पांचों के खिलाफ एसएसओसी ने आतंक विरोधी गतिविधियों और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


इसका खुलासा मोहाली में पकड़े गए गैंगस्टरों ने किया था। चारों आतंकी अलग-अलग देशों में हैं, जबकि भगवानपुरिया मुक्तसर पुलिस की रिमांड पर है। एसएसओसी के मुताबिक बब्बर खालसा और सिख फॉर जस्टिस ने 26 जनवरी को पंजाब में आतंकी हमले की साजिश रची है। मुख्य साजिशकर्ता इग्लैंड में बैठा परमजीत सिंह उर्फ पम्मा है, जो बब्बर खालसा से जुड़ा है। उसने अपने साथी गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बल, प्रकट सिंह, दमनजोत सिंह उर्फ दरमन काहलो के साथ मिलकर पंजाब के माहौल को खराब करने की योजना बनाई। इसके तहत गणतंत्र दिवस से पहले सांप्रदायिक माहौल खराब करने के लिए पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू नेताओं की हत्या करने की योजना बनाई। जिन लोगों को इस काम की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हें हथियार मुहैया करवाने की जिम्मेदारी पंजाब के गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को दी गई थी। आरोपियों को फंडिंग विदेश से हो रही थी। 
विज्ञापन


आतंकी लखबीर से जुड़े लोगों के 334 ठिकानों पर दबिश
आतंकी लखबीर सिंह लंडा से जुड़े लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। रविवार को पूरे पंजाब में पुलिस ने एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया। लंडा से जुड़े 334 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस की 142 पार्टियों ने दिन भर चली कार्रवाई के दौरान लंडा से जुड़े 334 लोगों के यहां छापेमारी की। आपरेशन में करीब 800 पुलिसकर्मी शामिल थे। अकेले तरनतारन जिले में ही पुलिस की 65 पार्टियों ने लखबीर लंडा के 171 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि आगे की पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है, जिसकी आगे की जांच चल रही है।

याद रहे लखबीर सिंह उर्फ लंडा पंजाब और विदेशों में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। वह पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। वह क्लास-ए गैंगस्टर है जो 2017 में कई अपराध करने के बाद कनाडा भाग गया था। उस पर पंजाब में जबरन वसूली, हत्याओं और अन्य आतंकी अपराधों में शामिल गैंगस्टरों का एक नेटवर्क चलाता है। वह अलग-अलग देशों में रह रहे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ये अपराध करता रहा है। उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी समर्थन प्राप्त है। उस पर हत्या, एनडीपीएस एक्ट, जबरन वसूली, जबरन वसूली और डराने-धमकाने से संबंधित 31 एफआईआर का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो


ऐसे हुआ खुलासा...
कुछ दिन पहले एसएसओसी ने विदेश में बैठे गैंगस्टर अमृतपाल के दो गुर्गों निशान सिंह वासी तरनतारन और योगराज सिंह वासी अमृतसर को हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बताया था कि उन्हें बब्बर खालसा और सिख फॉर जस्टिस से जुड़े आतंकी परमजीत सिंह पम्मा ने पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या और सांप्रदायिक माहौल खराब करने की जिम्मेदारी दी है। तीनों आरोपी मोहाली में एक हिंदू नेता और जालंधर के एक किसान नेता की हत्या करने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed