फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moga News in Hindi: Case of action on shopkeepers heats up in Moga, Punjab

दुकानदारों पर कार्रवाई का मामला गरमाया, विधायक बोले- एसएसपी माफी मांगें, जुर्माना भी वापस कराएं

Fri, 24 Jul 2020 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jul 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Moga News in Hindi: Case of action on shopkeepers heats up in Moga, Punjab
डीसी के साथ बैठक करते विधायक डॉ. हरजोत व दुकानदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी के आदेश पर दुकानदारों पर की गई कार्रवाई का मामला गर्माता जा रहा है। कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल का साफ कहना है कि एसएसपी दुकानदारों के बीच आकर माफी मांगें और वसूला गया जुर्माना वापस कराएं। वहीं आप के हलका इंचार्ज नवदीप संघा, शिअद के जिलाध्यक्ष बरजिंदर सिंह मक्खण बराड़, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा समेत कई जत्थेबेदियों ने भी एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस मामला ठंडा करने में लगे हैं। 

विज्ञापन


डीसी ने गुरुवार की शाम को विधायक डॉ. हरजोत समेत दुकानदारों की अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक में डीसी ने कहा कि पुलिस ने यह ठीक नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक डीसी ने विधायक व दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वह एसएसपी के खिलाफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी को लिखकर भेजेंगे, जबकि उक्त मामला पहले ही डीजीपी तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


बैठक के बाद जब अमर उजाला ने बातचीत की तो डीसी ने एसएसपी के खिलाफ उच्चधिकारियों को लिखने की बात से इंकार कर दिया। जिला स्तर पर मामले को सुलझाने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस की दुकानदारों पर कार्रवाई के अगले ही दिन डीसी ने प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें चेताया गया था कि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन या कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में डीसी ने साफ किया था कि वह पुलिस को बाजार में गश्त बढ़ाने को भी कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक बुलाई है, बातचीत से मसला करेंगे हल: डीसी

डीसी संदीप हंस ने अमर उजाला से कहा कि उनकी ओर से एसएसपी या फिर किसी अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कोई पत्र नहीं लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले संबंध में विधायक व दुकानदारों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें एसएसपी हरमनबीर सिंह को शामिल किया जाएगा। बातचीत के माध्यम से मसला सुलझा लिया जाएगा। 

दुकानदारों को डंडे मार दिए अब बातचीत कैसी: विधायक
विधायक डॉ. हरजोत कमल ने बताया डीसी संदीप हंस ने उन्हें फोन किया था कि एसएसपी के साथ दुकानदारों के समक्ष बैठक बुलाई हैं। उन्होंने बैठक में आने से साफ इंकार कर दिया। विधायक ने कहा कि एसएसपी के कहने पर पुलिस ने दुकानदारों को डंडे मार दिए, जलील कर लिया और तो और जुर्माना भी वसूल लिया। अब बातचीत का कोई तर्क बाकी नहीं है। एसएसपी को अपने किए पर अफसोस है तो वह लोगों के बीच आकर माफी मांगे। मैं ही नहीं, कोई भी दुकानदार एसएसपी के साथ बैठक में नहीं जाएगा, क्योंकि पुलिस ने धक्केशाही की सभी हदें पर कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed