फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moga Murder Cases Inquiry by Police

मोगा हत्याकांडः असलहा शाखा इंचार्ज सस्पेंड, आला अधिकारी साख बचाने में जुटे, उलझी अफसरशाही

Wed, 19 Feb 2020 10:00 AM IST
खुशबू गोयल रोहित शर्मा, मोगा
रोहित शर्मा, मोगा Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 19 Feb 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Moga Murder Cases Inquiry by Police
फाइल फोटो
हेड कांस्टेबल द्वारा अपने ही ससुराल परिवार के चार लोगों की हत्या का मामले में मोगा पुलिस की अफसरशाही पूरी तरह से उलझती नजर आ रही है। पहले 17 फरवरी को थाना सिटी में पुलिस ने आरोपी हवलदार कुलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस लाइन से एके-47 व 75 जिंदा कारतूस चोरी करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


अब 18 फरवरी को एसएसपी के आदेशों पर पुलिस लाइन के कोत इंचार्ज हवलदार बलबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी कुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन के कोत इंचार्ज (असलहा शाखा इंचार्ज) बलबीर सिंह के बयान पर हवलदार कुलविंदर सिंह पर कोत रूम से एके-47 राइफल व जिंदा कारतूस चोरी करने का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


वहीं जांच दौरान पाया गया कि कोत इंचार्ज हवलदार बलबीर सिंह ने गैर जिम्मेदारी दिखाते हुए कोत रूम की चाबी अपनी वर्दी की जेब में रखी, जहां से आरोपी हवलदार कुलविंदर सिंह ने चाभी चोरी करते हुए कोत रूम से सरकारी एके-47 व 75 जिंदा कारतूस चोरी कर लिए। इसलिए एसएसपी मोगा हरमनबीर सिंह गिल के आदेशों पर आरोपी कोत इंचार्ज हवलदार बलबीर सिंह को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवलदार सस्पेंड, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल
मीडिया ने पुलिस की कहानी को उजागर कर दिया तो एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने अपनी साख बचाने को कोत रूम के इंचार्ज हवलदार बलबीर सिंह को भी सस्पेंड कर दिया और कारण बताया गया कि हवलदार बलबीर सिंह ने कोत रूम की चाभी संभालने में कोताही बरती है। मोगा पुलिस के अब इस पैंतरे के बाद से पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर एक और बड़ा सवालिया निशान लग गया है।

पहले पुलिस ने रची थी ये कहानी

बता दें कि 16 फरवरी को उक्त हत्याकांड के बाद एसपीडी हरिंदरपाल सिंह परमार का बयान था कि आरोपी हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह 16 फरवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस लाइन मोगा पहुंचा। उसने कोत रूम के इंचार्ज हवलदार बलबीर सिंह को कहा कि उसे एसटीएफ के साथ गुप्त रेड पर जाना है इसलिए उसे एके-47 असला दिया जाए।

कोत इंचार्ज ने आरोपी हवलदार को एके-47 सरकारी राइफल दे दी, लेकिन भूमि विवाद के चलते आरोपी कुलविंदर सिंह ने उसी सरकारी हथियार से अपने ससुराल परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी।

ये रही पुलिस द्वारा रची गई नई कहानी
पूरे मामले में कुलविंदर सिंह आरोपी के अलावा अपने अन्य मुलाजिमों पर गाज गिरती देख मोगा पुलिस ने एक नई कहानी रची कि आरोपी हवलदार कुलविंदर सिंह पुलिस लाइन से रेड पर जाने के लिए असलहा लेने के लिए आया था, लेकिन इस दौरान जब कोत रूम इंचार्ज हवलदार बलबीर सिंह बाथरूम में नहा रहा था।

इसी बीच आरोपी कुलविंदर सिंह ने उसकी जेब से चाबी निकाली और कोत रूम से एके-47, कारतूस चोरी करके वापिस चाबी जेब में डाल दी। यह कहानी रचने के बाद मोगा पुलिस ने थाना सिटी में आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ थाना धर्मकोट में हत्या के अलावा थाना सिटी मोगा में पुलिस लाइन से एके-47 चोरी करने के आरोप में चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed